- Hindi News
- अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक पद्मश्री डॉ. राजाराम ने लिया जायजा
अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक पद्मश्री डॉ. राजाराम ने लिया जायजा
गांवअमलाहा स्थित अंतर्राष्ट्रीय शुष्क क्षेत्र कृषि अनुसंधान संस्थान में चल रहे कार्यों का अवलोकन करने के लिए बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय विश्व खाद्य पुरस्कार एवं पदमश्री से सम्मानित डॉ. संजय राजाराम पहुंचे। यहां उन्होंने व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए उचित परामर्श दिया। डॉ. संज राजाराम मेक्सिको स्थित अंतर्राष्ट्रीय मक्का एवं गेहूं अनुसंधान संस्थान में डॉ. बोरलाग के सहयोगी रह चुके हैं। डॉ. राजाराम ने भारत में कार्ड संस्थान की स्थापना के लिए काफी प्रयास किए थे।
संस्थान का भ्रमण करते हुए डा. राजाराम ने संस्थान द्वारा चना, मसूर, जो, तेवड़ा, फावाबीन एवं बारानी गेहूं में चल रहे शोध कार्य देखे। संस्थान के सलाहकार डॉ. व्हीएस गौतम ने संस्थान में प्रक्षेत्र विकास कार्यों के बारे में बताया। साथ ही संस्थान में चल रहे प्रयोगों की जानकारी भी दी। उन्हें बताया गया कि संस्थान किस तरह काम कर रहा है और इससे आने वाले समय में खेती के लिए किस तरह के फायदे हो सकते हैं।
डॉ. राजाराम के साथ कलेक्टर डॉ. सुदाम खाड़े एवं आर एके कृषि महाविद्यालय के वैज्ञानिक डू. एएन टिकले भी शामिल थे। संस्थान में जरूरी व्यवस्थाओं के लिए सहयोग करने के निर्देश कलेक्टर डॉ. खाड़े ने तहसीलदार आष्टा को दिए।