पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेला स्थल तक पहुंचने के नहीं किए इंतजाम

मेला स्थल तक पहुंचने के नहीं किए इंतजाम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेला स्थल तक जाने वाले मार्ग की हालत काफी खराब है।

निज संवाददाता | जावर

हरवर्ष की तरह इस वर्ष भी देवबड़ला स्थान पर महाशिवरात्रि के अवसर पर तीन दिवसीय मेले का आयोजन होगा। इसके साथ ही यज्ञ हवन-पूजन प्रवचन होंगे, लेकिन मेला स्थल तक पहुंचने के लिए उचित व्यवस्था नहीं की गई है। इससे श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

देवबड़ला स्थल तक तक जाने वाले रास्तों की हालत बहुत खराब है। इसके बाद भी प्रशासन द्वारा अभी तक रोड ठीक करने के लिए कोई प्रयास नहीं किए गए हैं। जबकि देवबड़ला क्षेत्र से जुड़े लोग कई सालों से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से देवबड़ला तक पक्की सड़क बनाने की मांग करते रहै हैं। उल्लेखनीय है कि सीहोर-देवास जिले की सीमा पर स्थित देवबड़ला प्राचीन स्थान है। इसके आसपास बड़ी संख्या में मूर्तिया बिखरी पड़ी हैं। वहीं कीमती मूर्तिया चोरी हो चुकी है। इसके बाद भी पुरातत्व विभाग द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया गया है। बुजुर्गो के अनुसार इस क्षेत्र का राजा मोरधज से संबंध रहा है। यहीं स्थान नेवज का उद्गम स्थल है। इस कारण यह लोगों की आस्था का केन्द्र बनता जा रहा है।

मेलेमें उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़

इसस्थान पर हर वर्र्र्र्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर तीन दिवसीय मेला लगता है। उसमें हजारों लोग शामिल होते हैं। इसमें पहुंचने के लिए ठीक से रास्ता नहीं होने से श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। देवबड़ला क्षेत्र से जुड़े आयोजन समिति से जुड़े सदस्य अके सिंह का कहना है कि शिवरात्रि पर लगने वाले मेले में आसपास गांवों के लोगों को दिक्कत आती है।

इसतरह पहुंच सकते हैं: देवबड़लास्थान पर पहुंचने के लिए इंदौर भोपाल हाईवे स्थित सरहदी पर से घने जंगल में से होकर गाड़ी गडार रास्ता है। वहीं गांव बिलपान के पास से होकर कच्चा रास्ता जाता है। इसी प्रकार झिकड़ी गांव के पास पहाड़ी पर चढकर पथरीले रास्ते से होकर जा सकते हैं।

व्यवस्थाकराई जाएगी

^देवबड़लास्थान पर शिवरात्री पर लगने वाले मेले को देखते हुए मेला स्थान पर पानी सुरक्षा की व्यवस्था कराई जाएगी। पक्की सड़क के लिए प्रयास किए जाएंगे। नरोत्तमभार्गव, एसडीएम