पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बारह एकड़ में बायपास के पास कॉलोनी बनाएगा हाउसिंग बोर्ड

बारह एकड़ में बायपास के पास कॉलोनी बनाएगा हाउसिंग बोर्ड

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बायपास पर आवासीय क्षेत्र के लिए करीब 12 एकड़ जमीन का आवंटन किया गया।

{ प्रोजेक्ट के लिए तकीपुर के पास किया जमीन का आवंटन

{ सभी तरह की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी

बलजीतसिंह ठाकुर | सीहोर

अबआने वाले दिनों में शहर के बाहर सभी सुविधाओं से लैस रहवासी क्षेत्र विकसित किया जाएगा। यहां कई तरह के मकान बनाए जाएंगे। अटल आश्रय योजना के तहत शासन ने इस प्रोजेक्ट के लिए करीब 12 एकड़ जमीन का आवंटन भी कर दिया है। यहां पर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बनाएगा। सभी तरह के आवास यहां निर्मित किए जाएंगे।

हर तबके के लोगों को उनके रहने के लिए सस्ते दामों में आवास उपलब्ध कराना है। इसके लिए अटल आश्रय योजना का शुभारंभ पिछले दिनों किया गया था। इस योजना के तहत सीहोर में भी लोगों को आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। हाउसिंग बोर्ड ने जमीन मांगी थी जिसका आवंटन जिला प्रशासन ने कर दिया है। अब यहां पर अलग-अलग तरह के आवास तैयार किए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि इस योजना का मकसद समाज के अन्य लोगों के साथ छोटे तबके के लोगों को भी आवास मुहैया कराना है। अभी अधिकतर लोग ऐसे हैं जिनका बजट कम होता है और जो अधिक लागत के मकान नहीं खरीद पाते हैं। ऐसे लोग किराए के मकानों में ही रहकर काम चलाते हैं। इन लोगों का सपना भी होता है कि उनका अपना मकान हो लेकिन यह संभव नहीं हो पाता है।

आवासीयक्षेत्र होगा विकसित

^अटलआश्रय योजना के तहत आवास बनाने के लिए करीब 12 एकड़ जमीन का आवंटन किया गया है। यह जमीन बायपास के पास दी गई है। यहां पर हाउसिंग बोर्ड आवासीय क्षेत्र विकसित करेगा। शशिभूषण सिंह, अपर कलेक्टर