पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समर्थन मूल्य के गेहूं की खरीदी 18 मार्च से

समर्थन मूल्य के गेहूं की खरीदी 18 मार्च से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीहोर | समर्थनमूल्य पर गेहूं खरीदने के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 18 मार्च से गेहूं की खरीदी का काम शुरू किया जाएगा। गेहूं खरीदी के सारे कामों को समय सीमा में सुचारू रुप से करने, प्रतिदिन खरीदी की प्रगति, परिवहन की स्थिति, बारदाना उपलब्धता, किसानों को भुगतान और डाटा फीडिंग के लिए कंट्रोल रूम स्थापित कर अधिकारी और कर्मचारियों को नियुक्त कर दिया गया है। इस संबंध में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के सीईओ ने आदेश जारी कर दिए गए हैं। प्रभारी विपणन अधिकारी लखनलाल शर्मा, विजय राठौर, राजेंद्र पालीवाल को नियुक्त किया गया है।