- Hindi News
- ग्रामीण विकास विभाग के कामों की समीक्षा आज
ग्रामीण विकास विभाग के कामों की समीक्षा आज
सीहोर | गुरुवारको ग्रामीण विकास विभाग के कामों की समीक्षा कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में की जाएगी। इस बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर डॉ. सुदाम खाडे करेंगे। जानकारी देते हुए जिला पंचायत सीईओ डा. आआर भौसले ने बताया कि बैठक में सभी योजनाओं के साथ स्वच्छ भारत अभियान एवं जल ग्रहण मिशन के कामों की समीक्षा की जाएगी। बैठक में कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, समस्त सहायक यंत्री मनरेगा, ब्लाक समन्वयक स्वच्छ भारत अभियान को बैठक में जानकारी सहित उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।