जैविक खेती को अपनाना अति आवश्यक:यादव
सीहोर | बुधवार को राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विवि ग्वालियर के निदेशक डॉ. एचएस यादव ने कृषि कॉलेज का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेती की उन्नत तकनीक अपनाकर कृषि को लाभ का धंधा बनाया जाए। इसमें किसानों को आधुनिक तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी देने के निर्देश दिए। इसी क्रम में कहा कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए जैविक खेती को अपनाना अति आवश्यक हो गया है।
कृषि कॉलेज के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. डीआर सक्सेना ने बताया कि जैविक खेती किसानों के लिए अति आवश्यक बन गई है। खेती करने के दौरान उत्पादन बढ़ाने के लिए रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग के दुष्परिणाम दिखाई देने लगे हैं। किसानों को जैविक खेती करने के लिए सलाह दी जाए। इस अवसर पर डीन कृषि कॉलेज डॉ. एसबी ताम्बी, डॉ मोहम्मद यासीन,डॉ. एएन टिकले, डॉ. एससी गुप्ता, डॉ. संदीप शर्मा, डॉ. एमडी व्यास, डॉ. आरपी सिंह, डॉ. मौली सक्सेना, डॉ. अशोक सक्सेना, डॉ. प्रियंका, केपी सिंह आदि उपस्थित थे।