कांग्रेस के समय किसान बीमा योजनाएं सीमित थीं: चौहान
भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में हुए शामिल
कार्यकर्ताओं को दिए प्रचार-प्रसार के निर्देश
भास्कर संवाददाता | सीहोर
बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार चौहान प्रधानमंत्री के 18 फरवरी के कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। नगर के बस स्टैंड स्थित शगुन गार्डन में आयोजित सम्मेलन में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस प्रधानमंत्री के समय किसानों के लिए किसान बीमा योजनाएं सीमित थीं जिनका लाभ किसानों को बहुत ही कम मिला था। लेकिन प्रधानमंत्री की किसान फसल बीमा योजना से हर एक किसान को लाभ दिया जाएगा।
श्री चौहान ने कहा कि सभी कार्यकर्ता सारे काम छोड़कर प्रधानमंत्री के इस आयोजन के लिए जिलेभर में संपर्क कर चलो सीहोर-चलो सीहोर का आह्वान करें। इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भूपेंद्र यादव, प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे एवं प्रदेश महामंत्री अरविंद भदौरिया एवं संभागीय संगठन मंत्री सुरेश आर्य, प्रदेश मीडिया प्रभारी हितेश वाजपेयी का शाल श्रीफल से स्वागत कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष रघुनाथ सिंह भाटी, निगम मंडल अध्यक्ष रमाकांत भार्गव, राजेंद्र सिंह राजपूत, विधायक सुदेश राय, रंजीत सिंह गुणवान, नपाध्यक्ष अमिता जसपाल अरोरा, पूर्व विधायक करन सिंह वर्मा, रमेश सक्सेना, जिला पंचायत अध्यक्ष उर्मिला मरेठा, महेश उपाध्याय, पूर्व नपाध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा, महेश उपाध्याय, नरेश मेवाड़ा, सीताराम यादव, राजेश राठौर, सुनिल लोवानिया, अशोक सिसोदिया, सतीष यादव आदि मौजूद थे।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल
सम्मेलन में विकासखंडों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इनको भी फसल बीमा योजना के बारे में विस्तार से बताया और इसको हर एक किसान तक पहुंचाने के निर्देश दिए। इस दौरान कार्यकर्ताओं को भी प्रसार सामग्री देने के साथ ही जिले के सभी दस मंडलों में प्रभारी बनाकर जिम्मेदारी दी गई।