बालिकाओं का किया पूजन, दी जानकारी
महिला सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित स्वागतम लक्ष्मी योजना अंतर्गत आष्टा ब्लाक के ग्राम पंचायत रसूलपुरा में नवजात बालिकाओं का स्वागत करने एवं महिलाओं बालिकाओं के प्रति समाज में संवेदना बढ़ाने एवं सकारात्मक सोच पैदा करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में गांव सरपंच सेवंता बाई, जनपद सदस्य राम सिंह परमार, जिला महिला सशक्तिकरण सीहोर के परामर्शदाता सुरेश पांचाल, सेक्टर पर्यवेक्षक सीता कौशल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राजकुंवर मालवीय के साथ गांव की महिलाएं और पुरुष उपस्थित थे। कार्यक्रम में अति कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य लाभ के लिए उमंग कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसमें बच्चों को प्रतिदिन पूरक आहर देकर उनको स्वास्थ्य लाभ दिया जा रहा है। साथ ही सरपंच एवं जनपद सदस्य ने लाडली लक्ष्मी योजना अंतर्गत लाभान्वित लाडलियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। कार्यक्रम में स्वागतम लक्ष्मी योजना एवं लाडली लक्ष्मी योजना के संदर्भ में विस्तृत जानकारी भी प्रदान की।
महिला सशक्तिकरण विभाग ने नवजात बालिकाओं का पूजन किया