पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुलिस सुरक्षा बल के साथ थाने में जमा किए 9वीं 11वीं के प्रश्न पत्र

पुलिस सुरक्षा बल के साथ थाने में जमा किए 9वीं-11वीं के प्रश्न पत्र

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के स्कूलों में आयोजित होने वाली कक्षा 9वीं और 11वीं की स्थानीय परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग ने प्रश्न पत्रों का वितरण कर दिया था। बुधवार को नगर के शासकीय उत्कृष्ट स्कूल में विकासखंड सीहोर एवं आष्टा के साथ ही बचे हुए स्कूलों के प्राचार्य और परीक्षा प्रभारियों को प्रश्न पत्रों का वितरण किया गया।

इसके बाद निर्धारित बस में दो पुलिस सुरक्षा गार्डों के साथ स्कूलों के समीपस्थ क्षेत्र के थानों में इन्हें जमा कराया गया। इसमें 44 हजार 447 विद्यार्थी शामिल होंगे। जिले के 224 हाई स्कूलों के 27 हजार 935 विद्यार्थी एवं 214 हायर सेकंडरी स्कूलों के 16 हजार 512 विद्यार्थी शामिल होंगे।

4 एवं 5 मार्च से आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए प्रश्न पत्रों का वितरण कर दिया गया है। प्रश्न पत्र आदि सामग्री सुरक्षा के लिए थानों में जमा करा दी गई है। यहां से यह सामग्री परीक्षा वाले दिन एक घंटे पूर्व ही थाने से दी जाएगी। दूसरे दिन समस्त विकासखंडों के स्कूलों को परीक्षा सामग्री वितरण कर दी गई है।

बोर्ड पैटर्न पर आयोजित होगी परीक्षा
कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं बोर्ड पैटर्न पर आधारित होंगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने प्रश्न पत्रों का वितरण कर दिया गया है। स्थानीय परीक्षा को लेकर विभाग तैयारी कर रहा है। परीक्षाएं कड़ी निगरानी के बीच आयोजित की जाएंगी।-अनिल कुमार वैद्य, जिला शिक्षा अधिकारी

बुधवार को अंतिम दिन प्रश्न पत्रों का वितरण किया गया।

खबरें और भी हैं...