पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 24 घंटे पहले ही पता चलेगा कि किस सेंटर में लगाई गई है ड्यूटी

24 घंटे पहले ही पता चलेगा कि किस सेंटर में लगाई गई है ड्यूटी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाईस्कूल और हासे परीक्षाओं के लिए के लिए इस बार जिले के 95 केंद्रों पर परीक्षाएं होंगी। पिछले वर्ष 88 परीक्षा केंद्र थे। इस बार नया कदम उठाया गया है। केंद्राध्यक्षों, शिक्षकों, स्कूल संचालकों की मिलीभगत रोकने के लिए शिक्षकों की रेंडम ड्यूटी लगाई जाएगी। इससे शिक्षकों को 24 घंटे पहले ही पता चलेगा कि उन्हें किस सेंटर पर ड्यूटी करना है।

कंप्यूटर पर रेंडम-ली-ली सिलेक्शन कर शिक्षकों की ड्यूटी तय की जाएगी। इससे परीक्षा के दौरान काफी पारदर्शिता रहेगी। प्रदेश के सभी जिलों केंद्राध्यक्षों, शिक्षकों, स्कूल संचालकों की मिलीभगत रोकने के लिए शिक्षकों की रेंडम ड्यूटी लगाई जाएगी। अब शिक्षक अपनी मनमर्जी से परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी नहीं लगवा पाएंगे।

95 केंद्रों पर होगी परीक्षा
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 23 दिसंबर 2015 को परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। इसके बाद शिक्षा विभाग तैयारियों में जुट गया है। इस बार 54845 बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। इसमें कक्षा दसवीं के 32 हजार 94 परीक्षार्थी एवं कक्षा बारहवीं के 22 हजार 751 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें हाईस्कूल में 3 हजार 927 एवं हायर सेकेंडरी के 3 हजार 713 परीक्षार्थी स्वाध्यायी भी शामिल हो रहे हैं।

विशेष सतर्कता रहेगी
बोर्ड परीक्षाओं के लिए इस बार जिले के 95 केंद्रों पर परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इसके लिए मंडल द्वारा हाल ही में सूची जारी कर दी गई है। इस बार शिक्षकों की रेंडम-ली-ली ड्यूटी लगाई जाएगी। इससे उन्हें एक दिन पहले ही पता चलेगा कि उनकी ड्यूटी किस सेंटर में लगाई जाना है। -अनिल कुमार वैद्य, डीईओ

परीक्षार्थी बढ़ने से बढ़े परीक्षा केंद्र
इस बार सात परीक्षा केंद्रों की बढ़ोतरी हुई है। इसमें दो परीक्षा केंद्र प्राइवेट स्कूल को भी बनाया गया है। सरस्वती विद्या मंदिर सीहोर एवं भारती विद्या मंदिर बुदनी को बनाया गया है। पूर्व में 47 हजार 573 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। इस बार 54 हजार 845 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस सत्र में 7 हजार 272 परीक्षार्थी और बढ़े हैं इस कारण परीक्षा केंद्र भी बढ़ाए गए हैं।

नकल रोकने बरतेंगे सख्ती
गौरतलब हो कि बोर्ड परीक्षाएं मार्च के पहले सप्ताह से शुरू हो जाएंगी। परीक्षाओं को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए शिक्षा विभाग ने कमर कस ली है। विभाग द्वारा नकल रोकने के लिए भी इस बार कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं। इसके लिए जिला एवं ब्लॉक स्तर पर बनाए जाने वाले उड़नदस्तों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने उठाया नया कदम
खबरें और भी हैं...