तापमान उछला, अब मिली ठंड से राहत
पिछलेदिनों से लोगों को ठंड से पूरी तरह से निजात मिल गई है। गुरुवार को मौसम विभाग ने दिन के तापमान जहां 24 डिग्री रिकार्ड किया है, वहीं रात का तापमान 12.5 डिग्री तक पहुंच गया। एक ही दिन में दो डिग्री तक न्यूनतम तापमान में उछाल हुआ है।
ऐसे में लोग सर्दी से पूरी तरह मुक्त नजर रहे हैं। लोग अब सुबह-शाम के समय भी गर्म कपड़े पहनना पसंद नहीं कर रहे हैं। हालांकि दिन के समय गर्मी का भी अहसास होने लगा है। मौसम विभाग का मानना है कि बादल छंटने के बाद फिर से आंशिक रूप से तापमान में गिरावट सकती है। उल्लेखनीय है कि एक पखवाड़े से रात के तापमान में खासा उछाल रहा है। बुधवार को मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया था। गुरुवार को रात के तापमान में दो डिग्री का उछाल आया और तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।