पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदान केंद्रों में किया बदलाव

मतदान केंद्रों में किया बदलाव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीहोर| विकासखंडआष्टा और बुदनी में 22 फरवरी को होने वाले पंचायती चुनाव के लिए मतदान केंद्रों में संशोधन किया गया है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी आरके बोहत ने बताया कि आष्टा के गांव श्यामपुर मगरदा वार्ड क्रमांक 1 से 9 के मतदाता मतदान केंद्र क्रमांक 98 प्रा.शाला भवन अतिरिक्त कक्ष मगरदा में मतदान करेंगे। इसी तरह गांव बरखेड़ा वार्ड क्रमांक 8 से 13 के मतदाता मतदान केंद्र 123 प्रा.शाला अतिरिक्त कक्ष भवन बरखेड़ा में मतदान करेंगे। इसी प्रकार गांव बापचा बरामद के वार्ड क्रमांक 1 से 7 के मतदाता मतदान केंद्र क्रमांक 162 प्रा.शा भवन अतिरिक्त भवन बापचा बरामद में मतदान करेंगे। मतदान केंद्र 206 माशा काजीखेड़ी को संशोधित कर मतदान केंद्र प्रा.शा. भवन काजीखेड़ी बनाया गया है। मतदान केंद्र क्रमांक 207 पंचायत भवन किले राम के स्थान को अब प्रा.शा. भवन किलेरामा में बताया गया है।

इसी तरह विकासखंड बुदनी के मतदान केंद्र 146 को प्रा.शाला भवन गैरीसिलगैना से बदलकर हाई स्कूल भवन खैरीसिलगैना में स्थापित कर दिया गया है।