कॉन्फिडेंस बिल्डिंग पर हुए व्याख्यान
सीहोर| गर्ल्सकॉलेज में विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तहत बुधवार को कॉन्फिडेंस बिल्डिंग पर व्याख्यान आयोजित किया गया। प्रकोष्ठ प्रभारी कलिका डोलस ने बताया कि किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए आत्मविश्वास होना बेहद जरूरी है। वर्तमान में अंग्रेजी की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को जरूरी टिप्स दिए। कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ. सरला कंसोटिया ने भी छात्राओं को मार्गदर्शन दिया। आभार बीएन अरोरा ने माना। इस मौके पर कई छात्राएं उपस्थित थीं।