पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो लाख किसानों के लिए बनेगा पंडाल, मंच के पीछे बनाए जा रहे तीन हेलीपेड

दो लाख किसानों के लिए बनेगा पंडाल, मंच के पीछे बनाए जा रहे तीन हेलीपेड

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शेरपुर में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर चल रही तैयारियाें में तेजी आ गई है। गुरुवार को जहां तीनों हेलीपेड पर डामरी करण का काम शुरू किया गया, वहीं सभा स्थल पर टेंट पर लगना शुरू हो गया है। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां से सभा को संबोधित करेंगे उस मंच का भी पक्का निर्माण किया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. सुदाम खाड़े ने टीम के साथ पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान करीब 125 एकड़ से अधिक स्थान को पार्किंग के लिए चिन्हित किया है। करीब दो लाख किसानों के कृषक सम्मेलन में आने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसको लेकर 500 से अधिक अस्थाई शौचालय बनाएं जाएंगे। साथ ही 20 चलित शौचालय की व्यवस्था की गई है।

पीएम मोदी की सभा के लिए जो मंच बनाया जा रहा है उसके पीछे 3 हेलीपेड का निर्माण भी हो रहा है। इन तीनों हेलीपेड के लिए 37 एकड़ का रकबा निर्धारित किया गया है। गुरुवार सुबह से ही हेलीपेड का काम शुरू हो गया था, शाम तक ये तीनों हेलीपेड तैयार कर लिए गए और इसके बाद इन पर डामरीकरण का काम भी शुरू हो गया।

संभाग और जिले के हिसाब से खड़े किए जाएंगे वाहन
प्रशासन के मुताबिक कार्यक्रम में लगभग 5 से 6 हजार बसें आएंंगी। इसी तरह करीब 2 हजार ट्रैक्टर ट्राली भी होंगे। इसी तरह अन्य चार पहिया छोटे वाहनों की संख्या भी हजारों में होगी। इसलिए सबसे बड़ी चुनौती पार्किंग व्यवस्था को लेकर रहेगी। इसलिए तय किया गया है कि वाहनों को संभागवार और जिले के हिसाब खड़ा कराया जाए। भोपाल रोड से आने वाले वाहनों को नवीन मॉडल स्कूल ग्राउंड पर पार्क करवाया जाएगा। साथ ही इंदौर रोड से आने वाले वाहनों को दौलतराम कंस्ट्रक्शन के पास खाली मैदान पर पार्किंग करने की व्यवस्था की गई है।

125 एकड़ में की जाएगी पार्किंग की तैेेेेेेेेेेेेयारी, भोपाल से आए वाहन मॉडल स्कूल में होंगे खड़े
मैदान के चारोेें आेर बेरिकेड्स लगा दिए गए हैं।

दो अस्थाई कार्यालय बनाए
गुरुवार को दो अस्थाई कमरों के सेट कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए हैं। इसमें एक कमरा कलेक्टर आॅफिस के लिए तैयार किया गया है, वहीं दूसरे कमरे में जनप्रतिनिधियों के लिए आॅफिस तैयार किया जाएगा।

पंडाल लगाने का काम 40%पूरा
इस किसान सम्मेलन में प्रदेशभर से करीब 2 लाख किसानों के आने की उम्मीद है। सभास्थल पर इन 2 लाख किसानों के लिए बैठने की व्यवस्था भी की जाना है। इसलिए यहां पर 32 एकड़ के रकबे में पंडाल लगाया जाना है। संबंधित एजेंसी इस पर काम कर रही है। गुरुवार शाम तक पंडाल लगाने का करीब 40 प्रतिशत काम पूरा हो चुका था।

तीनों हेलीपेड के लिए 37 एकड़ का रकबा तय
ईट भट्टे को बंद करने के निर्देश
बुधवार रात सैंकड़ा खेड़ी जोड़ पर स्थित ईट के कच्चे भट्टे में उद्यमियों ने आग लगा दी। जब इसकी जानकारी तहसीलदार संतोष मुदगल मिली तो उन्होंने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। दरअसल हेलीपेड से मात्र 800 मीटर की दूरी पर ईंट भट्‌टे हैं। इससे उठने वाला धुंआ प्रधानमंत्री के हेलिकाप्टर को उतरने में परेशानी का कारण बन सकता है।

गुरुवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मेलन स्थल पर क्रेन के सहारे पंडाल लगाने का काम हुआ।

खबरें और भी हैं...