आज गायत्री शक्तिपीठ में होंगे धार्मिक आयोजन
सीहोर | शुक्रवार को नगर के गायत्री शक्ति पीठ में वसंत पर्व के अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम सुबह 7 बजे से 8 बजे तक सामूहिक गायत्री साधना एवं 8 बजे से 11 बजे तक गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। शाम को 6.30 बजे से गायत्री दीप यज्ञ एवं संस्कार का आयोजन किया जाएगा।