पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां पूरी, 54 हजार विद्यार्थी 95 केंद्रों पर देंगे परीक्षा

बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां पूरी, 54 हजार विद्यार्थी 95 केंद्रों पर देंगे परीक्षा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई एवं हायर सेकंडरी परीक्षा 2016 की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस परीक्षा के लिए कुल 95 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें दो अशासकीय स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इनमें सरस्वती विद्या मंदिर अदालत के पीछे और भारती विद्या मंदिर बुदनी हैं। इस परीक्षा में 54 हजार 845 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।

अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की संख्या कुल 8 है। इनमें उत्कृष्ट विद्यालय सीहोर क्र 1 सीहोर, शासकीय आवासीय खेलकूद संस्था, उत्कृष्ट स्कूल बुदनी, शासकीय कन्या स्कूल बुदनी, शासकीय हाईस्कूल टीटीसी बुदनी, शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल कन्या आष्टा और नसरूल्लागंज, इछावर हैं।

परीक्षा के लिए आब्जर्वर नियुक्त

जिले के संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर प्रथम और द्वितीय श्रेणी के अधिकारी आब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। सभी एसडीएम के निर्देशन में निरीक्षण के लिए उड़नदस्ते बनाए गए हैं। इसके साथ ही जिला स्तर पर भी उड़नदस्तों का गठन किया गया है। परीक्षा अवधि में सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

परीक्षा अनिवार्य सेवा घोषित की गई है। परीक्षा में नियुक्त सभी अधिकारी कर्मचारी केंद्राध्यक्ष, सहायक केंद्राध्यक्ष, पर्यवेक्षक, लिपिक आदि परीक्षा कार्य से इंकार करता है तो उसके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।

खबरें और भी हैं...