पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सामूहिक विवाह सम्मेलन में 18 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

सामूहिक विवाह सम्मेलन में 18 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | श्यामपुर/चरनाल

गुरुवार को चरनाल में भोपाल संभागीय कुर्मी समाज का 30 वां सामाजिक सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में 18 स्वजातीय जोड़ों ने धार्मिक विधि-विधान के साथ सात फेरे लेकर गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया। क्षेत्रीय गौर समाज ने सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया था। सम्मेलन समिति के अध्यक्ष ने बताया कि सीहोर सहित अन्य जिलों के 18 जोड़ों को रीति रिवाज के साथ सम्मेलन में सामूहिक विवाह कराया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम में क्षेत्र के सहित भोपाल, रायसेन, विदिशा, राजगढ़ जिलों के सामाजिक लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

सम्मेलन में क्षेत्रीय विधायक सुदेश राय व पूर्व विधायक रमेश सक्सेना ने मंच के माध्यम से नव दंपति को को शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद भी दिया। साथ ही आयोजन समिति को इस आयोजन के लिए बधाई भी दी। गणमान्य ग्रामीणों व जन प्रतिनिधियों का आयोजन समिति के सदस्यों ने साफा बांधकर स्वागत किया।

खबरें और भी हैं...