पुण्यतिथि मनाकर किसान सम्मेलन को लेकर चर्चा
भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि गुरुवार को समर्पण दिवस के रूप में श्रीराम मंदिर में मनाई गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा नेता मेहरबान सिंह, विशेष अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय अजमेरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह सैंधव, सहकारिता नेता विक्रम सिंह कप्तान उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जय सिंह ठाकुर ने की। सभी अतिथियों ने सर्व प्रथम पंडित दीनदयालजी के चित्र पर माल्यार्पण कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री सैंधव ने उद्बोधन में कहा की पंडितजी ने अपने जीवन में एक लक्ष्य रखा था कि अंतिम पंक्ति के व्यक्ति की सेवा करना ही परम धर्म है।
जो यह कार्य हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कर रहे हैं। जिला उपाध्यक्ष संजय अजमेरा ने 18 फरवरी को सीहोर मे होने वाले किसान सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किसान सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में सीहोर जाने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री राजेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर भीम सिंह ठाकुर, शिवम् सोनी, अजय सिंह सेठ, संतोष जैन, वीरेंद्र सिंह, धीरज सिंह ठाकुर, मोहन मालवीय, मदन विश्वकर्मा, कृपाल सिंह ठाकुर, गुलाब सिंह ठाकुर, मनोज वैद्य, सुनील लोधी, सलीम भाई, फते सिंह मालवीय, विजेंद्र सिंह ठाकुर, हरीश शर्मा, बंटी राठौर, जसपाल सिंह सैंधव, ऋृ षी वर्मा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में आभार संतोष जैन ने व्यक्त किया।