पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिक्षा क्रांति यात्रा 14 को आएगी

शिक्षा क्रांति यात्रा 14 को आएगी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुदनी | राज्य अध्यापक संघ मध्यप्रदेश के आह्वान पर शिक्षा के निजीकरण के विरोध में प्रत्येक जिले में शिक्षा क्रांति यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा का आगमन एवं जिला सम्मेलन 14 फरवरी को सीहोर में आयोजित किया जाना है। जानकारी देते हुए राज्य अध्यापक संघ ब्लाक अध्यक्ष हरदयाल सिंह आजाद ने बताया कि शासकीय स्कूलों में शिक्षा के निजीकरण के विरोध में शिक्षा क्रांति यात्रा का आगमन 14 फरवरी को आवासीय खेलकूद संस्थान सीहोर में हो रहा है। अपील करने वालों में हरदयाल सिंह आजाद, मणिशंकर शर्मा, भूपेंद्र सिंह, हरीश वारिया, केआर मीणा, संदीप जोशी, राजू देवगर, डीएस राणा, माखन यादव, बाबूलाल धुर्वे, सुधीर नागर, सुभाष बरखने, जगदीश मालवीय, सरस बरैया, देवेश राजपूत, शशि गौर, हरीश गौर, विजय गौर, सुखदेव धुर्वे, एनएस पंवार, मुकेश दांगी शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...