इधर समर्थन, उधर विरोध
{ दूसरे दिन भी अभिभाषक रहे हड़ताल पर, अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
{ शहरवासियों ने वकीलों से लगाई गुहार, कहा गलत आदमी का साथ मत दो
कार्यालयसंवाददाता| सीहोर
अभिभाषकदीनदयाल माहेश्वरी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के मामले में गुरुवार को दूसरा पक्ष भी सामने आया है। अभिभाषक के मोहल्ले के रहवासी बड़ी संख्या में एकत्रित होकर पहले तो कलेक्टोरेट पहुंचे और कलेक्टर को ज्ञापन देकर कार्रवाई को उचित बताते हुए अधिकारियों का पक्ष रखा, वहीं इसके बाद सभी लोग न्यायालय पहुंचे।
यहां अभिभाषकों से मिलकर लोगों ने गलत वकील का साथ देने की गुहार लगाई। इधर टीआई और एसडीएम पर द्वेषतापूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाते हुए अभिभाषक संघ ने दूसरे दिन भी न्यायालयीन कार्य नहीं किया और कलेक्टर को ज्ञापन देते हुए दोनों अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।
उल्लेखनीय है कि अभिभाषक दीनदयाल माहेश्वरी के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की थी। इसके बाद मामले में पुलिस ने आरोपी अभिभाषक को एसडीएम के समक्ष पेश किया था, जहां से एसडीएम ने अभिभाषक माहेश्वरी को जेल भेज दिया था। इसी बात से जिला अभिभाषक संघ में आक्रोश था। अभिभाषक संघ का कहना था कि पुलिस ने द्वेषतापूर्ण अभिभाषक के खिलाफ कार्रवाई की है। जबकि प्रतिबंधात्मक कार्रवाई दोनों पक्षों के खिलाफ होना चाहिए थी। इसके साथ ही अभिभाषकों ने यह भी आरोप लगाया कि एसडीएम हृदेश कुमार श्रीवास्तव ने भी द्वेषतापूर्ण कार्रवाई करते हुए श्री माहेश्वरी को जेल भेज दिया। यह गलत है। ऐसे में अभिभाषकों ने बुधवार को टीआई और एसडीएम के खिलाफ शहर में रैली निकालकर नारेबाजी भी की थी और न्यायालयीन कार्य का बहिष्कार किया था।
गलत आदमी का साथ मत दो
गुरुवारको ही कलेक्टर को ज्ञापन देने के बाद ये लोग न्यायालय पहुंचे। यहां जिला अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों से मिलकर लोगों ने गुहार लगाई कि आप लोग गलत आदमी का साथ मत दो। उन्होंने यह भी बताया कि अभिभाषक माहेश्वरी ने आप लोगों को गलत जानकारी दी। लोगों ने अभिभाषक संघ से कहा कि पूरी कॉलोनी के लोग एक व्यक्ति से परेशान हैं, ऐसे में अधिकारियों ने जो कार्रवाई की है वह सही है। इन लोगों का कहना था कि इस मामले में प्रशासन की कार्रवाई ठीक हुई है।
दूसरे दिन भी काम नहीं
आक्रोशितअभिभाषकों ने बुधवार के बाद