पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा

महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ हो गया है। जयंती महोत्सव का शुभारंभ बुधवार को श्री सुंदर कांड पाठ से हुआ। गुरुवार को बच्चों के लिए अग्रसेन बनो प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 5 से 10 वर्ष के बच्चों ने महाराज अग्रसेन का वेष धारण किया। इसके साथ ही बहुओं के लिए ददा की कोठी सजाओ प्रतियोगिता और ब्लाऊज पीस से सामग्री बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की है।

समाज के आशीष गुप्ता ने बताया कि अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत हर दिन अलग-अलग आयोजन किए जा रहे हैं। गुरुवार को महाराज अग्रसेन बनो प्रतियोगिता में कुल 18 प्रतिभागी शामिल हुए। वहीं दाद की कोठी सजाओ प्रतियोगिता में 18 प्रतिभागी, महाराज अग्रसेन बनो में 8 प्रतिभागी और ब्लाउज पीस के आईटम बनाओ प्रतियोगिता में 17 महिलाओं ने हिस्सा लिया। इसके साथ ही अन्य आयोजन भी किए जाएंगे। श्री गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को 16 से 25 वर्ष की युवतियों के लिए कुक सलाव सजाओ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता दोपहर 2 बजे से होगी। इसके साथ ही शाम 7 बजे देशभक्ति गीत और भजन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में 10 से 15 वर्ष के बच्चे हिस्सा लेंगे। महोत्सव 25 सितंबर तक चलेगी।

सीहोर. महिलाओं ने प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।