पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वन अमले ने पकड़ी 27 हजार की सागौन

वन अमले ने पकड़ी 27 हजार की सागौन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यूज़ इनबॉक्स

वन अमले ने पकड़ी 27 हजार की सागौन

शाहगंज | वनविभाग के अमले नगर से 8 किमी की दूरी पर स्थित ग्राम खटपुरा के जंगल से सागौन लकड़ी पकड़ी है। खटपुरा के पास मिली यह लकड़ी 27 हजार की बताई गई है। कार्रवाई के दौरान आरोपी अमले को चकमा देकर फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग के दस्ते ने गश्त के दौरान गुरुवार को ग्राम खटपुरा के जंगल से लकड़ी पकड़ी है। वन विभाग के एक दर्जन से अधिक कर्मचारियों का अमला जंगल की सघन तलाशी कर रहा था। इसी बीच अमले ने देखा कि कुछ लोग सागौन लकड़ी चुराकर ले जा रहे हैं। अमले को देखकर लकड़ी छोड़कर आरोपी फरार हो गए। इस कार्रवाई में इदरीश खान, वालाराम कीर, विजय वर्मा, केसर सिंह वारेला, सुनील कनेरिया, बलराम वर्मा,नंदलाल गामड, प्रभूलाल गौर, मलखान गौर मोटू थे। गौरतलब है कि वन विभाग द्वारा इन दिनों जिलेभर में सागौन का अवैध व्यापार करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत सीहोर, बुदनी, आष्टा एवं शाहगंज में लकड़ी चोरों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।

परिचयसम्मेलन 2 को

सीहोर | साहूसमाज का युवक-युवती का परिचय सम्मेलन 2 नवंबर को रखा गया है। समाज के अध्यक्ष एनबी साहू ने सभी समाज के लोगों से अपील की है कि विवाह योग्य युवक-युवतियां इसमें शामिल हों। सम्मेलन के लिए तैयारियां की जा रही हैं।

गांधीजयंती पर मद्य निषेध सप्ताह

सीहोर | जिलेमें गांधी जयंती के अवसर पर 2 से 8 अक्टूबर तक मद्य निषेध सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में बढ़ती हुई मद्यपान तंबाकू, गुटखा, सिगरेट की लत एवं नशीले मादक द्रव्यों पदार्थों के दुष्परिणामों से समाज को अवगत कराना है। कलेक्टर डॉ. सुदाम खाडे ने बताया कि जिले में गांधी जयंती के अवसर पर वृहद जनजागृति कार्यक्रमों का निर्धारण किया जाए। जिला से ग्राम पंचायत स्तर तक दिवस का आयोजन कर शहरी एवं ग्रामीण जनता को मद्यपान की लत एवं मादक पदार्थों के सेवन की बुराईयों से अवगत कराया जाएगा जिससे वे नशा सेवन करना छोड दें। इसी सिलसिले में कलेक्टर द्वारा जिले के समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे ऐसे कार्यक्रम निर्धारित करें जिसमें विद्यालय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, नगरपालिका, जिला पंचायत, जनपद पंचायत स्वैच्छिक संस्थाएं तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि सम्मिलित हो सकें।