आज होगा प्रदेश की फुटबाल टीम का गठन
{ 20 सितंबर को चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी टीम
कार्यालयसंवाददाता | सीहोर
चर्चमैदान पर पिछले दिनों आयोजित अंडर-18 राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में चयनित श्रेष्ठ खिलाड़ियों को को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शुक्रवार को इन खिलाड़ियों में से अंडर-18 की प्रदेश की टीम का चयन किया जाएगा।
ये खिलाड़ी चंडीगढ़ में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। शिविर में प्रशिक्षण में इन खिलाड़ियों को फुटबाल खेल की बारीकियां सिखाई जा रही हैं। प्रशिक्षण शिविर में श्रेष्ठ 30 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन खिलाड़ियों को छह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर के दौरान गुरुवार को भी फुटबाल कोच ने खिलाड़ियों को कई टिप्स दिए। इन खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए प्रदेश राष्ट्रीय स्तर के कोच बुलाए गए हैं। जिला फुटबाल एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नौजिया ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता 20 सितंबर से चंडीगढ़ में आयोजित होगी। इसके लिए खिलाड़ियों को तराशने का कार्य किया जा रहा है। जानकारी देते हुए मनोज दीक्षित ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर 15 सितंबर से से चल रहा है। कोच रघुनाथ डे, आशीष पिल्ले और ललिता सैनी इन खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रही हैं। खिलाड़ी भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए जी-जान से तैयारी कर रहे हैं। शुक्रवार को इनमें से श्रेष्ठ खिलाड़ियों की टीम का गठन किया जाएगा। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए यह टीम 20 सितंबर को चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी।
सीहोर. इस तरह खिलाड़ियों को सिखाए जा रहे गुर।