पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीसरे दिन भी काली पट्‌टी बांधी

तीसरे दिन भी काली पट्‌टी बांधी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मप्रतृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ अपनी मांगों के निराकरण के लिए तीन दिनों से काली पट्टी बांधकर कार्य कर रहा है। आंदोलन के तीसरे चरण के तहत कर्मचारी का यह प्रदर्शन गुरुवार को समाप्त हुआ। तीसरे दिन भी कर्मचारियों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए शासन का ध्यान अपनी मांगों पर आकर्षित कराया। हालांकि भोजन अवकाश के दौरान कर्मचारियों ने कार्यालय के बाहर खड़े होकर लंबित मांगों के निराकरण के लिए नारेबाजी की।

कर्मचारी संघ सभी वर्ग के अधिकारियों-कर्मचारियों की शासन स्तर पर लंबित 32 सूत्रीय मांगों के निराकरण के लिए प्रदर्शन किया जा रहा है। गुरुवार को भी कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर शासन का ध्यान अपनी मांगों की आेर आकर्षित कराया। कर्मचारी पिछले दो दिन से इसी तरह काली पट्टी बांधकर कार्य कर रहे थे। प्रदर्शन में संघ जिलाध्यक्ष उमेश सिंह राठौड़, प्रांतीय सचिव आशीष तिवारी, व्हीपी चांडक, एलएस सेन, विवेक दुबे, मुरली शर्मा, डीके जोशी, बीआर त्यागी, सुधीर खापरे, पीएस चौहान, रजदीप सिंह, बीएस भदौरिया, लोकेश तिवारी, हरिनारायण शर्मा, रवेंद्र सिंह, दीपेंद्र सिंह, गोपाल अग्रवाल, महेश आर्य, प्रकाश देवगड़े हैं।

सीहोर. इस तरह काली पट्‌टी लगाकर कर रहे विरोध।