पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खराब ट्रांसफार्मर नहीं बदला, लोग परेशान

खराब ट्रांसफार्मर नहीं बदला, लोग परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्यामपुर | एकसप्ताह पहले से सीहोर रोड स्थित निपानिया कला में गांव का ट्रांसफार्मर खराब हो गया जिससे अंधेरा छाया हुआ है। खराब ट्रांसफार्मर की जगह नया ट्रांसफार्मर रखने की कंपनी के अधिकारियों द्वारा कोई पहले नहीं की जा रही है।

गांव में बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों का हाल बेहाल है। रात में बच्चे ठीक तरह से सो भी नहीं पा रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि कई बार डीपी बदलने के लिए संबंधित अधिकारियों के पास शिकायत भी की जा चुकी है लेकिन किसी अधिकारी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गांव में एक सप्ताह से बिजली नहीं होने से ग्रामीण पिसाई के लिए दूसरे गांवों में जा रहे हैं। विद्यार्थियों की इस समय तिमाही परीक्षा चल रही है। वह भी घर पर पढ़ाई ठीक तरह से नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीणों को कई तरह की परेशानियां हो रही हैं।