दिन और रात के तापमान में गिरावट
सीहोर | रविवार को दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। इस दौरान दिन में डेढ़ तो रात के तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है।
लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। तापमान में अब गिरावट होने लगी है। इससे सर्दी का असर दिखाई देने लगा है। दिन के तापमान में जहां डेढ़ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है वहीं न्यूनतम तापमान में चार डिग्री पारा गिरा है। अभी उत्तर पश्चिम दिशा से हवाएं चल रही हैं इसके बाद दक्षिण दिशा से हवाएं चलेंगी। मौसम के कारण सर्दी खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ी है। मौसम में चढ़ाव उतार व हवाओं की दिशा में लगातार बदलाव से अस्पताल में एक दिन में करीब 800 से 900 की अोपीडी संख्या है। इनमें 20 फीसदी लोग सर्दी खांसी का इलाज कराने आ रहे हैं।