अमर टॉकीज सड़क की मरम्मत का काम शुरू
नगर की खराब सड़कों पर हो रहे गड्ढों को भरने का काम नगर पालिका के अमले ने शुरू कर दिया है। रविवार को अमर टॉकीज रोड की मरम्मत की गई। इसी तरह इससे पहले बड़ा बाजार, मेन रोड सहित कई अन्य सड़कों के गड्ढों को भरने के लिए भी डामरीकरण का उपयोग किया गया। इन गड्ढों को भर देने से लोगों को काफी राहत मिली है।
नगर की सड़कों की हालत काफी खराब थी। इसी को लेकर पिछले दिनों नगर पालिका ने काम शुरू किया था। नगर पालिका अध्यक्ष अमिता अरोरा ने निर्देशित किया था कि शीघ्र खराब सड़कों पर हो रहे गड्ढों की मरम्मत की जाए।
इसके बाद से काम शुरू हुआ। बड़ा बाजार सहित मेन रोड सहित कई सड़कों के गड्ढों को भरने का काम किया गया था। इसी तरह रविवार को अमर टॉकीज रोड की मरम्मत की गई। यहां पर भी गड्ढों की जगह मरम्मत करते हुए डामर किया गया।
कई सड़कों की होनी है मरम्मत
कई सड़कों की हालत पिछले कई सालों से खराब है। लोगों को नई परिषद से उम्मीद है कि इन सड़कों की भी मरम्मत होगी। भोपाल नाका से मंडी जाने वाली सड़क की बदतर हालत को लेकर लोग परेशान हैं। इस मार्ग से बड़ी संख्या में हर रोज वाहन गुजरते हैं। इन सड़कों के किनारे स्थित दुकानों पर इस धूल से परेशानी हो रही है। दिनभर यहां पर धूल के गुबार उड़ते हैं। इससे काफी परेशानी हो रही है। इसी तरह कुछ सड़कें ऐसी हैं जहां कुछ हिस्से खराब हैं। इनमें पानी की टंकी के पास, पावर हाउस चौराहा से लुनिया चौराहा की सड़क हैं। गंज और कस्बा क्षेत्र में भी कई सड़कें हैं जहां मरम्मत की दरकार है। लोगों को उम्मीद है कि अब सड़कों की मरम्मत का काम होगा।
अमर टॉकीज रोड पर गड्ढों को डामर से भरा जा रहा है।
काम