सब्जी मंडी में वाहन खड़े करने की जगह नहीं
सीहोर | सब्जी मंडी में अब जगह की कमी से लोगों को परेशानी होने लगी है। हालत यह है कि अब तो वाहनों के लिए पार्किंग के लिए भी जगह नहीं बची है। लोग जब सब्जी लेने आते हैं तो उन्हें अपने वाहनों को खड़ा करने में परेशानी होती है। यहां पर सब्जी मंडी के अंदर और बाहर दोनों जगहों पर दुकानें लगती हैं। सबसे अधिक परेशानी मंगलवार को बाजार के दिन होती है। इस दौरान सड़क पर बाजार लगने से जाम के हालात बनते हैं। इसके अलावा विवाद भी होते हैं। लोग इस समस्या को सुलझाने के लिए कई बार नगरपालिका से मांग भी कर चुके हैं।