भजन-कीर्तन कर मंदिर का स्थापना दिवस मनाया
शहर के गाड़ी अड्डा स्थित राधाकृष्ण मंदिर का 25वां स्थापना दिवस रविवार को बहावलपुरी समाज ने हर्षोल्लास से मनाया। इस अवसर पर सामाजिक लोगों ने सुबह पूजा अर्चना कर दोपहर में महा आरती की। इस दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में सामाजिक लोग शामिल हुए। इस दौरान महिलाएं भी शामिल थीं।
राधाकृष्ण मंदिर के स्थापना दिवस के अवसर पर बहावलपुरी समाज की महिलाओं ने कार्यक्रम में एकत्रित होकर राधाकृष्ण के भजन गाए। सभी महिला श्रद्धालुओं ने इस कार्यक्रम में अपनी-अपनी प्रस्तुति दी। इसी के साथ पूजा-अर्चना और महाआरती हुई। बाद में भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर समाज अध्यक्ष रमेश तुतलानी, भंडारा समिति अध्यक्ष मनोहर लाल, पार्षद बबीता वीरेंद्र सलूजा, पवन अरोरा, वासुदेव गोगिया, नारायणदास, अशोक, अनिल चोपड़ा, रमेश ललवानी, कमल ललवानी, ओमप्रकाश शर्मा, मनोहर शर्मा, भीम सलूजा बनवारी छावड़ा आदि बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
यों ने मेडल प्राप्त किया। इसमें शहर के 12 खिलाड़ि