चार घंटे बंद रही बिजली
सीहोर | मेंटेनेंस के कारण रविवार को नगर के कई इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रही। रविवार को सुबह के समय वैशाली नगर और भोपाल नाका पर मरम्मत कार्य शुरू किया गया। यह काम सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक चला। इस तरह चार घंटे तक बिजली नहीं मिलने से भोपाल नाका, इंग्लिशपुरा, कनकपुरी, सुभाष मार्ग, बस स्टैंड क्षेत्र, गंगा आश्रम, चाणक्यपुरी के लोगों को परेशानी हुई।