एथलेटिक्स स्पर्धा में 12 खिलाड़ियों ने जीता सोना
सीहोर|राष्ट्रीय एथलेटिक्स स्पर्धा बड़ोदरा गुजरात में आयोजित की गई। इसमें शहर के 12 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल हासिल किया। खिलाड़ियों को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार चौहान, संगठन महामंत्री अरविंद मेनन, अरविंद भदौरिया, विधायक सुदेश राय, नपाध्यक्ष अमिता अरोरा, सांसद प्रतिनिधि जसपाल सिंह अरोरा ने भाजपा कार्यकर्ता की एक बैठक में रविवार को सम्मानित किया।
बड़ोदरा में 7 से 11 फरवरी तक आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मप्र का दूसरा स्थान रहा। इसमें प्रथम हरियाणा, तृतीय स्थान राजस्थान को मिला। चार दिवसीय स्पर्धा में प्रदेश के 46 खिलाड़ियों ने मेडल प्राप्त किया। इसमें शहर के 12 खिलाड़ियों ने अलग-अलग स्पर्धा में भाग लेकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
स्टूडेंट ओलंपिक एसोसिएशन दल के प्रबंधक प्रभात मेवाड़ा ने बताया कि मप्र दल में जिले के 12 खिलाड़ियों ने भाग लिया और उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किए। इन खिलाड़ियों में घनश्याम, शुभम वर्मा, ललित कुमार, प्रीतम वर्मा, शैलेंद्र कुमार, संतोष कुमार, रूपेश वर्मा, पिंटू वर्मा, प्रद्युमन हर्ष परमार, अरविंद शर्मा अादि प्रमुख हैं।