- Hindi News
- सर्व ब्राह्मण समाज का सदस्य जोड़ो अभियान शुरू
सर्व ब्राह्मण समाज का सदस्य जोड़ो अभियान शुरू
सर्व ब्राह्मण समाज का सदस्य जोड़ो अभियान शुरू
शाजापुर| सर्वब्राह्मण समाज द्वारा ब्राह्मण एकता अभियान अंतर्गत संपूर्ण प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। सदस्यता अभियान अंतर्गत नगर में 29 वार्ड प्रभारी, 12 क्षेत्रीय प्रभारी 16 विभिन्न उप वर्गों के अध्यक्षों द्वारा ब्राह्मण जोड़ों परिवार सदस्य बनाए जा रहे हैं। इस अभियान के अंतर्गत नागदा में विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन 12 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। इसका पंजीयन महेंद्र शर्मा द्वारा 30 युवक-युवतियों का किया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के अध्यक्ष हेमंत दुबे, संतोषबाई शर्मा, सीमा शर्मा, धीरज शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, राजकुमार शर्मा, संतोष जोशी आदि कार्यकर्ताओं ने सफल बनाने का अनुरोध किया है।