- Hindi News
- बीआरसीसी कार्यालय से किताबों का रिकॉर्ड गायब
बीआरसीसी कार्यालय से किताबों का रिकॉर्ड गायब
भासं. शाजापुर|करीब डेढ़माह पहले बीआरसीसी कार्यालय से गायब हुई किताबों की जांच को लेकर विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। किताबों की जांच के लिए कार्यालय में प्राप्त वितरित हुई किताबों का रिकार्ड ही नहीं है। रिकार्ड गायब होने से चोरी हुई किताबों की जांच का मामला भी ठंडे बस्ते में चला गया।
बीआरसीसी कार्यालय से गायब हुई किताबों का मामला सुलझने का नाम तक नहीं ले रहा है। जांच के लिए गठित टीम ने जो जवाब पेश किया। उससे वरिष्ठ अधिकारी संतुष्ट नहीं है। जवाब में उन्होंने पहले से ही कार्यालय में प्राप्त होने वाली किताबों और वितरण की जानकारी वाले रजिस्टर के नहीं होने का हवाला दिया है। इधर, स्थानीय स्तर के बीआरसीसी और प्राचार्यों की टीम होने के कारण जिम्मेदारों को जांच में पक्षपात जैसा प्रतीत हुआ और उन्होंने नई टीम बना दी। जिसमें शामिल सभी प्राचार्य बाहरी है। जांच में शामिल प्राचार्यों ने अपने स्तर से इसकी जांच शुरू कर दी है। जल्द ही जांच रिपोर्ट सामने जाएगी। इसके बाद स्थानीय स्तर के अधिकारियों की कार्यप्रणाली और बीआरसीसी कार्यालय की हकीकत सामने जाएगी।
किताबोंके अलावा अन्य गड़बड़ियों भी आएगी सामने -बीआरसीसी कार्यालयमें किताबों के गायब होने की जांच में और भी अन्य गड़बड़ियों का खुलासा होने की संभावना है। इससे पहले वाले अधिकारियों के नाम भी सामने सकते हैं। सालों पुराने रिकार्ड में कई गड़बड़ियों सामने आने लगी है। वैसे इसका स्पष्ट रूप से खुलासा टीम की जांच रिपोर्ट के बाद ही होगा।
जांचके बाद कानूनी कार्रवाई
कार्यालयसे गायब हुई किताबों को लेकर अधिकारी काफी नाराज है। जांच रिपोर्ट में खुलासा होने के बाद दोषी पर सीधे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कानूनी कार्रवाई को अंजाम देने के लिए अधिकारी पहले से ही तैयार है। रिपोर्ट का खुलासा होते ही दोषी पर कानूनी कार्रवाई का अंजाम दिया जाएगा।
मुझे नहीं दिया गया था रिकार्ड वाला रजिस्टर
^बीआरसीसीका पद संभालते समय ही मुझे डिपो से प्राप्त किताबों के स्टॉक वाला रजिस्टर उपलब्ध नहीं कराया गया। यह जवाब मैंने लिखित रूप से भी वरिष्ठ अधिकारियों को दे दिया है।^ बी.सी.सौराष्ट्रीय, बीआरसीसीशाजापुर
अबनई टीम कर रही जांच
^बीआरसीसीकार्यालय से किताबें गायब होने का मामला गंभीर है। सालों पहले से रिकार्ड में कुछ गड़बड़ी की है। स्थानीय जांच के ठीक परिणा