डांसी मोहल्ला क्षेत्र में जरक दिखा
शहरके डांसी मोहल्ला क्षेत्र में जंगली जानवर जरक (हाइना) के घुसने की पुष्टि हुई है। रविवार को डांसी हनुमान मंदिर के पीछे एक खेत में जरक के पंजे नाखून के निशान भी मिले हैं। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंच नमूने ले लिए हैं। क्षेत्रवासी दहशत में हैं। टीम ने सतर्क रहने की सलाह दी है।
पिछले तीन दिनों से जरक खेत और जंगल वाले एरिया में दिखाई दे रहा है। पहले जरक खेत में दिखा था, फिर खेत से सटे फूलों के बगीचे से होकर आगे जंगल वाले एरिया में गुम हो गया। रविवार सुबह भास्कर टीम को भी डांसी मोहल्ला के उक्त क्षेत्र में जरक के साक्ष्य मिलने की सूचना मिली। दोपहर में टीम रहवासियों के साथ उस खेत पर पहुंची। रहवासियों की बताई लोकेशन पर जरक के खेत की मिट्टी में बने पंजों के निशान कई जगह दिखे। रहवासियों ने बताया जरक खेत के पास गेंदे के फूलों के बगीचे से होकर आगे जंगल वाले क्षेत्र की ओर भागने के बाद नदारद हो गया। टीम जब बगीचे से आगे जंगल एरिया के प्रारंभिक छोर पर पहुंची, तब वहां भी जरक के पंजे के निशान मिले। रहवासी क्षेत्र में जरक की मौजूदगी की पुष्टि खुद पंजे के नमूने लेने वहां पहुंची वन विभाग की टीम ने भी कर दी हैं।
तीनफीट ऊंचा आैर भारी शरीर वाला है जरक- प्रत्यक्षदर्शियोंने बताया खेत में घूमता दिखा जरक भारी शरीर वाला होकर करीब तीन फीट ऊंचा है। पहले उसे देख शेर का शावक होने का संदेह हुआ। टीम पहुंचने के बाद पैर के पंजे और नाखून की आकृति के नमूने से जरक होने की पुष्टि हुई। रविवार अलसुबह भी जरक खेत में घूमकर जंगल क्षेत्र में जाते दिखा।
बच्चोंपशुओं का रख रहे विशेष ध्यान- डांसीमोहल्ला क्षेत्र में सैकड़ों परिवार रहते हैं। जिस खेत में पंजे के निशान मिले, उसके आसपास भी कुछ घर हैं। रहवासी अपने छोटे बच्चों सहित पालतु पशुओं का विशेष रूप से ख्याल रख रहे हैं। खासकर अलसुबह रात के समय सतर्कता ज्यादा है।
डांसी मोहल्ला में हनुमान मंदिर के पीछे खेत में जरक के पंजे के निशान देखते रहवासी। इनसेटजरकके पंजे के निशान। फोटो: अभिषेक व्यास
^क्षेत्र के रहवासियों से सूचना मिलने पर टीम गई थी। खेत में मिले पंजे और नाखून के निशानों से जानवर के जरक होने की पुष्टि हुई है। उसकी प्रवृत्ति मृत मवेशियों की हड्डी खाने वाली होने से ज्यादा चिंता की स्थिति नहीं है। लेकिन एहतियात के लिए क्षेत्