- Hindi News
- शाजापुर. महिलाबाल विकास विभाग के सुपोषण अभियान के तहत ग्राम
शाजापुर. महिलाबाल विकास विभाग के सुपोषण अभियान के तहत ग्राम
शाजापुर. महिलाबाल विकास विभाग के सुपोषण अभियान के तहत ग्राम सुनेरा में आयोजित किए स्नेह शिविर का गत दिवस समापन हुआ। शिविर में सम्मिलित 12 बच्चों का स्वास्थ्य का परीक्षण विशेष रूप से पहुंचे डॉ. आशीष सक्सेना ने किया। पर्यवेक्षक अमिता माथुर द्वारा बच्चों, महिलाओं उपस्थित हितग्राहियों को शिविर के उद्देश्य से अवगत कराया गया। ग्राम में संचालित समूहों द्वारा बच्चों को स्वच्छता किट स्नेह पोषण का वितरण किया गया। उपस्थितजनों ने भी बच्चों को फल, बिस्किट बांटें। कार्यक्रम में तीन केंद्रों की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, पोषण सहयोगिनी आशा कार्यकर्ताएं माैजूद रहीं।
स्वच्छता किट बांटी