- Hindi News
- नवरात्र में प्रतिमा स्थापना के लिए पंडाल सजने लगे
नवरात्र में प्रतिमा स्थापना के लिए पंडाल सजने लगे
इस बार 8 दिन की रहेगी नवरात्र, होंगे धार्मिक आयोजन
भास्करसंवाददाता| शाजापुर
नवरात्रिके चलते नगर में भक्ति गीत गूंजने लगेंगे। 25 सितंबर से शुरू होने वाली नवरात्रि के दौरान 2 अक्टूबर को अष्टमी और नवमी पूजा होगी। इस बार अष्टमी और नवमी का एक साथ संयोग बना है। 2 अक्टूबर को अष्टमी और नवमी तिथि एक साथ होने से इस बार नवरात्रि 8 दिन की रहेगी। 3 अक्टूबर को दशहरा उत्सव के साथ नवरात्रि का समापन हो जाएगा। पर्व को लेकर शहर में तैयारियां शुरू हो चुकी है। प्रतिमा स्थापित करने के लिए सभी संगठनों ने तैयारियां शुरू कर दी है। मंच और पंडाल को आकर्षक रूप देने के लिए विशेष तौर पर कलाकारों से सलाह लेकर माता के लिए मंच-पंडाल सजाए जा रहे हैं।
ज्योतिषाचार्य पं. बाबूलाल शर्मा के मुताबिक प्रति तीन साल में ऐसा संयोग बनता है। नौ दिन की तिथियों में कोई भी दो तिथि एक दिन हो जाने से तीसरे साल नवरात्र 8 दिन की होती है। घटस्थापना का पहला मुहूर्त सुबह 6 से 7.30 बजे तक रहेगा। इसके बाद सुबह 10.30 से दोपहर 12 बजे तक प्रतिमा स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त रहेगा। नवरात्रि की शहर में तैयारियां शुरू हो चुकी है। दो दिन पहले से ही नवदुर्गा उत्सव समितियों ने पंडाल सजाने का काम शुरू कर दिया है। शहर में करीब 15-20 स्थानों पर प्रतिमा स्थापना की जाएगी। शहर के कई स्थानों पर गरबा प्रस्तुति देकर युवतियां महिलाएं माता की आराधना करेंगी। जाग्रति नवदुर्गा उत्सव समिति सदस्यों द्वारा धानमंडी चौराहा पर प्रतिमा स्थापना के लिए मंच को आकर्षक रूप दिया जा रहा है। पर्व के दौरान बालिकाओं युवतियों द्वारा गरबा की प्रस्तुति दी जाएगी। काछीवाड़ा स्थित लव-कुश नवदुर्गा उत्सव समिति के संदीप कुशवाह ने बताया इस साल पंडाल में मां वैष्णोदेवी की टेकरी और ऊपर माता की प्रतिमा वैष्णोदेवी के रूप में विराजित की जाएगी। इसके लिए जमीन से करीब 30 फीट ऊंची टेकरी बनाई जा रही है। माता की प्रतिमा करीब 5 फीट ऊंची रहेगी, जो देवास से मंगवाई है। इस साल भी नीमवाड़ी स्थित कस्तूरबा मांटेसरी स्कूल परिसर में महिला मंडल द्वारा गरबा प्रस्तुति दी जाएगी। मंडल अध्यक्ष प्रतिभा भट्ट सचिव किरण जैन के मुताबिक गरबा प्रतिदिन रात 7.30 बजे से शुरू होगा जो रात 10.30 बजे चलेगा।
अष्टमी-नवमीपूजन को लेकर असमंजस - अष्टमीनवमी के एक साथ आने वाले संयोग के कारण अष्टमी नवमी पूजन को ल