पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों के भ्रमण दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

किसानों के भ्रमण दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कालापीपल| जनपदपंचायत कृषि विभाग कालापीपल द्वारा 10 किसानों को मप्र शासन द्वारा पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कृषि को लाभ का धंधा बनाने के उद्देश्य से उन्नत कृषि के गुर सिखने के लिए रविवार को किसानों का दल भ्रमण के लिए रवाना हुआ। दल कालापीपल से तीन दिनी भ्रमण दौरे पर निकला है। जिन्हें पूर्व विधायक फूलसिंह मेवाड़ा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा हमारा देश कृषि प्रधान देश है। यहां अच्छी किस्म की खेती कर भारत का अन्नदाता (किसान) सभी का पालन कर रहा है। किसानों का भ्रमण दल कृषि महाविद्यालय सीहोर, केंद्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान नबी बैग भोपाल, केंद्रीय मृृदा विज्ञान संस्थान भोपाल, कृषि विज्ञान केंद्र देवास, राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान केंद्र इंदौर, कृषि महाविद्यालय इंदौर, कृषि विज्ञान केंद्र उज्जैन एवं कृषि विज्ञान केंद्र शाजापुर का भ्रमण करेगा। उन्हें कृषि संबंधित नवीन तकनीकी से अवगत कराया जाएगा। कृषि वैज्ञानिक कृषि विशेषज्ञों से परिचर्चा की जाएगी। भ्रमण दल को बी.एस. वर्मा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के नेतृत्व में रवाना किया गया। इस अवसर पर मनोहरसिंह परमार, श्यामसिंह मेवाड़ा सहित कृषि विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।