पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुंडी में गिरने से युवती की मौत

कुंडी में गिरने से युवती की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुंडी में गिरने से युवती की मौत

शाजापुर|शाजापुर थानाअंंतर्गत रामपुरा मेवासा में गुरुवार सुबह कुंडी में डूबने से एक युवती की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस के अनुसार मृतका पूजा (17) निवासी रामपुरा मेवासा है। युवती कैसे डूबी, यह जांच का विषय है। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

जहरीलेजानवर के काटने से मौत- शाजापुर|नलखेड़ा थानाअंतर्गत ग्राम भैंसोदा में गुरुवार को खेत पर काम करते समय जहरीले जानवर के काटने से एक किसान की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतक भागीरथ (50) निवासी भैंसोदा है। खेत पर काम करते समय शाम करीब साढ़े पांच बजे उसे जहरीले जानवर ने काट लिया। मामले में मर्ग कायम कर लिया है। मृतक के शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।

एम्बुलेंसमें डिलेवरी हुई- शाजापुर|मो. बड़ोदियाक्षेत्र की एम्बुलेंस 108 में गुरुवार को प्रसूता की डिलेवरी हो गई। जानकारी के मुताबिक एम्बुलेंस टीम सदस्य ग्राम पचावदा से भूलीबाई पति सत्यनारायण (28) को डिलेवरी के लिए सारंगपुर अस्पताल ले जा रहे थे। पचावदा से सात किमी आगे ही पहुंचे थे कि प्रसूता को एम्बुलेंस में ही शाम पांच बजे डिलेवरी हो गई। एम्बुलेंस पायलट अनूप मंडलोई डॉ. गोकुलप्रसाद ने बताया जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।