पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोजगार मेला : आवेदकों का इंतजार करते रहे कंपनी प्रतिनिधि

रोजगार मेला : आवेदकों का इंतजार करते रहे कंपनी प्रतिनिधि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भासं. शाजापुर| 10वींसे ग्रेजुएट पास युवाओं का भविष्य बनाने वाला जिला स्तरीय ट्रेड फेयर गुरुवार को आैपचारिकता बनकर रह गया। बेहतर प्रचार-प्रसार के अभाव में जिला स्तरीय रोजगार मेले में शिक्षित बेरोजगारों की संख्या जिले की लाखों की आबादी के मान से कुछ खास नहीं रही। मेला शुरू होने के दो घंटे बाद ही आईटीआई परिसर खाली दिखने लगा। कंपनियों के प्रतिनिधि अपनी कुर्सियों पर बैठ आवेदकों का इंतजार करते रहे।

कोई लेपटॉप खोलकर टाइम पास करता दिखा तो किसी ने दोपहर की नींद वाली अंगड़ाई ली। आवेदकों के इंतजार में ऊब चुके कुछ कंपनी प्रतिनिधि तो मेले की समयावधि खत्म होने से पहले ही अपनी कुर्सी से उठकर परिसर में घूमते रहे। ये सब होने के बाद भी जिला रोजगार कार्यालय कागजी आंकड़ों में इस मेले को सफल बता रहा है। गुरुवार को जिले के शिक्षित बेरोजगारों के लिए जिला स्तरीय रोजगार मेला लगा था। मेले की समयावधि सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक थी। शुरुआती दो घंटे में आवेदकों की भीड़ काफी रही, लेकिन दोपहर एक बजे बाद भीड़ छंटने लगी। लंबे-चौड़े परिसर में आवेदक इतने कम बचे थे कि परिसर खाली नजर रहा था। आवेदकों के पीने के लिए बाहर परिसर में रखा गया पानी का टैंकर भी तेज धूप से गर्म हो चुका था। दोपहर 3 बजे मेले का समापन भी कर दिया। आयोजकों का कहना था शुरुआती दौर में भीड़ काफी थी। सूत्रों ने बताया कई आवेदक ऐसे भी पहुंचे, जिनका जिला रोजगार कार्यालय में पंजीयन ही नहीं है।

मेलालगाने से पहले नहीं करते बेहतर प्रचार-प्रसार-शिक्षित युवाओंको नौकरी दिलाने के सपने दिखाने वाले जिम्मेदार मेला तो लगवा देते हैं। लेकिन उससे पहले मेले के लिए कुछ खास प्रचार-प्रसार नहीं करते। मेले के ऐन मौके पर दैनिक समाचार-पत्रों में प्रेस रिलीज भर दे दी जाती है। जबकि जिम्मेदारों को मेले के लिए माइक से एनाउंसमेंट भी कराना चाहिए।

486 युवाओं ने आजमाया भाग्य 399 को ऑफर मिला

जिलारोजगार कार्यालय के अनुसार जिला स्तरीय रोजगार मेले में इंदौर, भोपाल, पीथमपुर, गुजरात स्थानीय मिलाकर 8 कंपनियों के प्रतिनिधि पहुंचे थे। 486 युवाओं का साक्षात्कार हुआ। 399 को उनकी योग्यता के अाधार पर नौकरी के लिए प्रतिनिधियों ने ऑफर दिया है।