- Hindi News
- गंदगी पर बिफरे शहरवासियों ने नारेबाजी कर विरोध जताया, ताबड़तोड़ सफाई करवाई
गंदगी पर बिफरे शहरवासियों ने नारेबाजी कर विरोध जताया, ताबड़तोड़ सफाई करवाई
मौके पर पहुंचे सीएमओ ने दी समझाइश, ढाई घंटे तक चला हंगामा
भासं.शाजापुर|घरों केसामने जमा नाली के पानी और गंदगी को लेकर गुरुवार को आदर्श कॉलोनी के रहवासी सड़क पर उतर आए। आवेदन देकर सीएमओ विद्याशंकर चतुर्वेदी को समस्या बताई और नारेबाजी कर विरोध भी जताया। रहवासियों की समस्या सुनने के बाद सीएमओ खुद मौके पर पहुंचे और रहवासियों को समझाइश देकर ताबड़तोड़ नपाकर्मियों से सफाई कराई। गंदगी के चलते सुबह 11.30 से लेकर दोपहर करीब 2 बजे तक कॉलोनी में हंगामा चला।
गंदगी की स्थिति धोबी चौराहे से रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली सड़क पर महीनों से चल रहे निर्माण के कारण बनी है। निर्माण कार्य के कारण क्षेत्र में पानी की निकासी नहीं हो पाती। इस कारण जमा होते-होते नालियों का पानी सड़कों पर फैल गया और लोगों का रास्ता ही बंद हो गया। इतना ही नहीं नालियों का कीचड़ जमा पानी घरों की दहलीज तक जमा हो गया और इसमें से निकलने वाले कीड़ों के कारण लोगों के सामने परेशानी खड़ी हो गई। इसी को लेकर गुरुवार को रहवासियों ने मोर्चा खोला। दर्जनों रहवासी पहले सुबह 11.30 बजे नपा कार्यालय पहुंचे। लिखित आवेदन देकर उन्हें समस्या से अवगत कराया। दोपहर 1 बजे सीएमओ चतुर्वेदी खुद उक्त क्षेत्र में पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। समस्या देखते ही सीएमओ ने तत्काल सफाई कर्मचारियों को बुलाया और नालियों की सफाई कराई। तब कहीं जाकर रहवासी शांत हुए।
जनप्रतिनिधियोंके खिलाफ फूटा गुस्सा -कई दिनोंसे कीचड़ और गंदगी से परेशान हो रहे रहवासियों का गुस्सा जन प्रतिनिधियों के खिलाफ भी फूट पड़ा। विरोध जताते हुए उन्होंने वार्ड पार्षद सहित अन्य जन प्रतिनिधियों के खिलाफ भी नारेबाजी की।
ऐसेहैं कॉलोनी के आलम -वार्ड कीमीना व्यास ने बताया नालियों में चौक होने से गंदा पानी घरों के सामने जमा हो गया। पिछले 6 माह से यही स्थिति है। गंदे पानी में पनपने वाले सफेद कीड़े घरों में घुसने लगे हैं। सड़कों पर पानी भरा होने के कारण बचते हुए रास्ता पार करना पड़ा है।
ऐसेबनी समस्या -वार्ड पार्षदप्रतिनिधि संजय नागर का कहना है स्टेशन रोड निर्माण कार्य एक तरफ से बन गया है। दूसरी तरफ का काम चल रहा है। ऐसे में सड़क पर बने कीचड़ से नालिया बार-बार चोक हो जाती है। सफाई कराई जाती है। लेकिन कुछ रहवासियों द्वारा नाली में पत्थर डालकर नाली को बंद कर दिया जाता है।