पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेसियों ने गिट्टी चूरी से हाईवे के गड्ढे भरे

कांग्रेसियों ने गिट्टी चूरी से हाईवे के गड्ढे भरे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पांचकिमी लंबे शहरी क्षेत्र हाईवे फोरलेन के बिगड़े हालातों पर कांग्रेसियों ने गुरुवार को अनूठा विरोध प्रदर्शन किया। पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने तपती धूप में तीन घंटे तक सतत श्रमदान कर हाईवे के गड्ढों को गिट्टी चूरी से भरा। हाईवे के इन हालातों के लिए जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया। शहरी हाईवे के जर्जर गड्ढों से राहगीरों को जल्द निजात दिलाने की मांग भी की।

ब्लॉक कांग्रेस के बैनर तले इस सांकेतिक, लेकिन अनूठे विरोध प्रदर्शन की शुरुआत सुबह 11.30 बजे से की हुई। कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष रामवीरसिंह सिकरवार एवं ब्लॉक कांग्रेस शाजापुर अध्यक्ष इरशाद खान के नेतृत्व में करीब 50 कार्यकर्ता गिट्टी चूरी से भरा डंपर लेकर हाईवे पर पहुंचे। मां राजराजेश्वरी मंदिर के समीप स्थित शांतिवन के सामने से हाईवे के छोटे-बड़े गड्ढों को भरने की कवायद शुरू की गई। दोपहर 2.30 बजे तक कार्यकर्ताओं ने तेज धूप में भी श्रमदान जारी रखा। टंकी चौराहा तक के मार्ग के कई गड्ढों को गिट्टी चूरी डालकर भरा गया। वरिष्ठ पदाधिकारी डंपर पर चढ़कर तगारी में गिट्टी चूरी भरकर नीचे खड़े कार्यकर्ताओं को देते रहे। कार्यकर्ता तगारी में भरी गिट्टी चूरी को जानलेवा गड्ढों में डालकर फावड़े से व्यवस्थित भराव करते रहे। आमजन के लिए मुसीबत बने इस गड्ढों से निजात दिलाने के लिए जिम्मेदारों का ध्यान कांग्रेसी कुछ इस तरह से आकृष्ट कराते रहे। इस दौरान पर पार्टी के वरिष्ठ सदस्य आशुतोष शर्मा, महिला कांग्रेस पार्टी जिला अध्यक्ष नीलम शिवहरे, राजीव दुबे, दीपक निगम, नरेश्वर प्रतापसिंह, राजेश पारछे, रामस्वरूप शर्मा, रितेश शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दुकानदारोंने माना हितकारी काम

जानकारीके अनुसार गड्ढों को भरने में चार डंपर गिट्टी चूरी का उपयोग किया गया। इस दौरान आसपास के दुकानदारों ने इस कार्य को आमजन के लिए हितकारी माना। सबसे ज्यादा परेशानी वाटर वर्क्स से एक्सिस बैंक और टंकी चौराहा से एक निजी होटल वाले क्षेत्र में आई। यहां गड्ढे काफी गहरे थे।

हाईवेपर जाम की स्थिति बनी- हाईवेके गड्ढों को भरने के कारण हाईवे पर जाम की स्थिति भी बनती रही। हालांकि वहां मौजूद पुलिस बल व्यवस्था बनाती रही। जब तक प्रदर्शन चला, वाहनों को धीरे-धीरे निकलवाया गया।

^श्रमदान के माध्यम से शहरी हाईवे फोरलेन के गड्ढों को भरना एक सांकेतिक विरोध प्रदर