पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हनुमान अष्टमी आज : हवन पूजन के बाद महाआरती प्रसादी

हनुमान अष्टमी आज : हवन-पूजन के बाद महाआरती प्रसादी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंदिरों में बिखरेंगे की भक्ति के रंग

भास्कर संवाददाता. शाजापुर

शहर में शनिवार से शुरू हुआ हनुमान अष्टमी के धार्मिक आयोजनों का सिलसिला रविवार को पूरे चरम पर रहेगा। रविवार को हनुमान अष्टमी होने से इस पूरे दिन शहर में स्थित 25 से ज्यादा हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ेगी। संकटमोचन की भक्ति के रंग बिखरेंगे।

डांसीहनुमान मंदिर- डांसीहनुमान मंदिर के पुजारी पं. कैलाशचंद्र जोशी ने बताया करीब 750 साल प्राचीन मंदिर में रविवार सुबह 4 बजे स्नान विधि के बाद बाबा को चोला चढ़ाया जाएगा। शृंगार के बाद सुबह 8 बजे महाआरती की जाएगी। 51 किलो महाप्रसादी का भोग लगाकर पूरे दिन भक्तों में वितरण किया जाएगा। शाम 7 बजे महाआरती के बाद संगीतमयी सुंदरकांड पाठ किया जाएगा। रात 11 बजे शयन आरती की जाएगी।

मुरादपुराहनुमान मंदिर

करीब500 साल पुराना मुरादपुरा हनुमान मंदिर के पुजारी पं. किशोरीलाल शर्मा ने बताया सुबह 5 बजे बाबा का अभिषेक कर 6 बजे चोला चढ़ाया जाएगा। 7 बजे शृंगार 8 बजे आरती की जाएगी। 1 क्विंटल महाप्रसादी वितरित की जाएगी। रात 8 बजे महाआरती के बाद देररात अखंड रामायण पारायण का वाचन पूरा किया जाएगा।

फूलखेड़ीहनुमान मंदिर

एबीरोड स्थित फूलखेड़ी हनुमान मंदिर के पुजारी पं. हरीशचंद्र भट्‌ट के अनुसार 250 साल प्राचीन मंदिर में रविवार सुबह 6 बजे बाबा को चोला चढ़ाकर शृंगार और महाआरती की जाएगी। हवन-पूजन के बाद 21 किलो पंचमेवे का प्रसाद चढ़ाकर वितरित किया जाएगा। देरशाम 7 बजे भी महाआरती की जाएगी।

खेड़ापतिहनुमान मंदिर

एबीरोड पर मां राजराजेश्वरी मंदिर के पीछे स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर के पुजारी पं. सुनील त्रिवेदी के अनुसार 500 साल पुराने मंदिर में अलसुबह 4 बजे बाबा का अभिषेक, चोला चढ़ाने के बाद शृंगार किया जाएगा। सुबह 8 बजे खेड़ापति सरकार की आरती की जाएगी। पूरे दिन श्रद्धालुओं का दर्शनार्थ तांता लगा रहेगा। रात 8 बजे भी महाआरती की जाएगी।

चलसमारोह निकलेगा

सुसनेर. रविवारको हनुमान अष्टमी पर बजरंग मठ अखाड़ा के तत्वावधान में नगर में चल समारोह निकाला जाएगा। चल समारोह की शुरुआत इंदौर-कोटा राजमार्ग स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर से दोपहर दो बजे की जाएगी। यहां से चल समारोह नगर के डाकबंगला रोड, सांई तिराहा, पांच पुलिया, हाथी दरवाजा, स्टेट बैंक चौराहा, हनुमान छत्री चौक, इतवारिया बाजार से हो