दोस्त के घर गया बालक कुंडी में गिरा
शाजापुर. विजयनगर निवासी सचिन पिता गोकुल गोयल (15) अपने दोस्त के साथ शनिवार को ट्यूशन से घर आते समय दोस्त के घर गया था। तभी दोस्त के घर खोदी जा रही नई कुंडी लगभग 15 फिट गहरी में गिर जाने से घायल हो गया। बालक का निकलते समय पैर फिसल गया था। इसे दोस्त के परिजनों ने निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसका उपचार किया जा रहा है। बालक को सिर और पैर में चोट आई है।