पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यात्रा निकाली, 11 हनुमान मंदिरों में ध्वजा चढ़ाई

यात्रा निकाली, 11 हनुमान मंदिरों में ध्वजा चढ़ाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्री खेड़ापति हनुमान भक्त मंडल सदस्यों ने आयोजन किया

भास्कर संवाददाता. शाजापुर

हनुमान अष्टमी उपलक्ष्य में शनिवार को श्री खेड़ापति हनुमान भक्त मंडल ने पहली बार शहर में विशेष धार्मिक आयोजन किया। मंडल सदस्यों ने श्रद्धालुओं के साथ मिलकर ध्वजा यात्रा निकाली। यात्रा के माध्यम से 11 हनुमान मंदिरों में ध्वजा चढ़ाई गई। करीब ढाई घंटे चले इस आयोजन के दौरान हनुमानलला के जयकारे गूंजते रहे।

ध्वजा यात्रा की शुरुआत सुबह 11.30 बजे बाद सोमवारिया में पुष्टिमार्गीय श्री गोवर्धननाथ मंदिर हवेली के पास स्थित श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर से की गई। डीजे और बैंड पर बजती धार्मिक भजनों की धुन ने वातावरण धर्ममयी बना दिया। श्रद्धालु ईश्वर भक्ति में जमकर थिरके। पवनपुत्र के जयकारे लगाए। महर्षि वेद आश्रम के बटुकों सहित हिंदू संगठन पदाधिकारी और सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोग भी यात्रा में शामिल हुए।

यहांसे गुजरी यात्रा

यात्रासोमवारिया से मगरिया, काछीवाड़ा, टेंशन चौराहा, बस स्टैंड क्षेत्र के फव्वारा चौराहा, नई सड़क, राधा टॉकिज चौराहा, आजाद चौक, छोटा चौक से होती हुई दोपहर करीब दो बजे पुन: श्री खेड़ापति हनुमानजी के मंदिर पहुंची। यात्रा मार्ग में पड़ने वाले 9 हनुमान मंदिरों के साथ ही शहर से समीपस्थ स्थित मुरादपुरा डांसी हनुमान मंदिर में कुछ सदस्यों ने अलग से पहुंचकर ध्वजा चढ़ाई।

येरहे मौजूद

इसअवसर पर श्री खेड़ापति हनुमान भक्त मंडल के देवपुत्र व्यास, आकाश शर्मा, पुनीत रामचंदानी, विकास शर्मा, अंकित विश्वकर्मा, उज्ज्वल सोनी, विहिप के विभाग मंत्री शिवाजी सोनी, जिला संयोजक रिंकू तिवारी, युवा नेता नरेश कप्तान, अभाविप के प्रांतीय स्तरीय पदाधिकारी महेंद्र मोहन सोनी, नगर अध्यक्ष श्याम टेलर, राजेंद्र श्रीमाल (काका), राजेंद्र चौहान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।