पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली कंपनी के नियमों से भड़के किसानों ने चक्काजाम किया

बिजली कंपनी के नियमों से भड़के किसानों ने चक्काजाम किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
6 साल बाद प|ी को पति और पिता को बेटी मिली

लोक अदालत में दो परिवार फिर एक हुए

भास्कर संवाददाता. शुजालपुर

कई दिनों से अलग-अलग रहने वाले दो परिवार लोक अदालत के माध्यम से एक बार फिर एक हो गए। दो परिवार जो सालों से अलग-अलग रह रहे थे, उनको न्यायालय के प्रयासों से फिर एक होने का मौका मिला। एक मामले में प|ी को पति के साथ 6 साल बाद साथ और पिता को बेटियों के साथ रहने का अवसर फिर से मिला।

हाजीपुर निवासी हनुमंतसिंह प|ी रीनाबाई से विवाद के चलते 6 साल से अलग रह रहे थे। रीनाबाई दोनों बेटी अर्चना और अल्पना के साथ पिता के यहां रह रही थी। इसका प्रकरण अपर सत्र न्यायाधीश अखिलेश जोशी की अदालत में चल रहा था। लोक अदालत के पहले जब न्यायाधीश जोशी ने पति-प|ी के बीच सुलह कर एक साथ रहने की समझाइश दी तो दोनों पक्ष मान गए और एक साथ रहने का फैसला किया। इसके बाद लोक अदालत के दौरान दोनों ने एक साथ रहने के लिए न्यायालय में आवेदन दिया। इस पर न्यायालय ने उनके समझौते को स्वीकार किया और फिर से उनका घर बस गया। एक अन्य दंपती को भी मिलाने काम लोक अदालत ने किया गया। रीनाबाई ने आवेदन न्यायालय में देकर पति अनिलकुमार निवासी ढाबला घोसी से अलग रहने पर केस दर्ज कराया था। इसके बाद चार साल से अलग रह रहे थे। लेकिन न्यायालय ने जब उनको साथ रहने की समझाइश दी तो दोनों साथ रहने के लिए तैयार हो गए। उनका भी घर चार साल बाद फिर बस गया। इस बारे में अपर सत्र न्यायाधीश जोशी ने बताया दोनों परिवारों को समझाइश दी। उनकी रजामंदी हो गई इस कारण उनके घर फिर से बस गए।

वनविभाग ने बांटे 1500 पौधे - न्यायालयपरिसर में सुलह करने वाले लोगों को वन विभाग ने इस याद को हमेशा ताजा बनाए रखने के उद्देश्य से पौधों का वितरण किया। ताकि वे इन पौधों को देखकर आगे कभी भविष्य में किसी प्रकार का विवाद नहीं करें। इस दौरान वन विभाग ने 1500 पौधों का वितरण किया।

आपसी सहमति से प्रकरणों का निराकरण

आगर-मालवा.शनिवार को न्यायालय परिसर में वृहद लोक अदालत का आयोजन किया गया। यहां सुलह के आधार पर वर्षों से चले रहे लंबित प्रकरणों का निराकरण किया गया। कलेक्टोरेट कार्यालय से जानकारी अनुसार राजस्व विभाग सहित विभिन्न शासकीय विभागों ने 16178 हितग्राहियांे को 13 करोड़ 89 लाख 20 हजार 219 रु. की राशि वितरित की। इसके अलावा पक्षकारों को दो हजार पौधे भी बांट