- Hindi News
- स्कॉर्पियो बाइक में जोरदार भिड़ंत तीन घायल, दो इंदौर रैफर
स्कॉर्पियो-बाइक में जोरदार भिड़ंत तीन घायल, दो इंदौर रैफर
मो. बड़ोदिया क्षेत्र में शनिवार सुबह एक स्कॉर्पियो और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के कारण बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। दो को गंभीर होने से उन्हें जिला अस्पताल से इंदौर रैफर किया गया।
जानकारी के मुताबिक दुर्घटना आगर-सारंगपुर से ग्राम सारसी पहुंच मार्ग पर सुबह 10 बजे हुई। तुलसीराम (40) निवासी सालमखेड़ी, मायाबाई (25) धापूबाई (14) निवासी लाखाखेड़ी बाइक से ग्राम देवरीमुल्ला किसी कार्यक्रम में जा रहे थे। इसी बीच सामने से रही स्कॉर्पियो से बाइक की भिड़ंत हो गई। इससे तीनों घायल हो गए। सूचना मिलते ही मो. बड़ोदिया एम्बुलेंस 108 के पायलट कैलाश सेन, डॉ. चंद्रप्रकाश डॉ. अरविंद कुमार घटना स्थल पर पहुंचे। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद उपचार के लिए शाजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी देते हुए 108 एम्बुलेंस के पायलट सेन ने बताया गंभीर चोट लगने से तुलसीराम मायाबाई को जिला अस्पताल से इंदौर रैफर किया गया है। जबकि धापूबाई का उपचार अस्पताल में जारी है।