- Hindi News
- लापरवाही पर बेरछा टीआई मिश्रा और एसआई शर्मा लाइन अटैच
लापरवाही पर बेरछा टीआई मिश्रा और एसआई शर्मा लाइन अटैच
करीब छह माह पहले बोलेरो चोरी के मामले में की थी लापरवाही, दोनोंं के खिलाफ विभागीय जांच शुरू होने पर एसपी ने की कार्रवाई
भास्कर संवाददाता. शाजापुर
करीब दो माह पूर्व अक्टूबर में शाजापुर के युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर गुना में बोलेरो और मोबाइल चोरी के मामले को हलके से लेना टीआई ब्रजेश मिश्रा और एसआई सौरभ शर्मा को भारी पड़ गया। मामले में दोनों की विभागीय जांच शुरू हो गई। इधर, टीआई मिश्रा के खिलाफ हाल ही में नवंबर में इंदौर में आत्महत्या करने वाली एक महिला के मामले में भी लगे गंभीर आरोपों को लेकर विभागीय पड़ताल शुरू हो गई। विभागीय जांच शुरू होते ही पुलिस कप्तान अविनाश शर्मा ने शनिवार को दोनों को लाइन अटैच कर दिया।
ज्ञात रहे करीब 2 माह पहले ब्रजेश मिश्रा शाजापुर थाने में पदस्थ थे। इस दौरान उन्होंने बोलेरो मोबाइल चोरी के मामले में शिकायत मिलने के बाद भी प्रकरण दर्ज करने में लापरवाही बरती थी। प्रकरण दर्ज होने के बाद जांच की जिम्मेदारी एसआई शर्मा को दी गई। उन्होंने भी इसमें देरी की। दोनों की लापरवाही सामने आने के बाद अब टीआई मिश्रा और एसआई शर्मा के खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो गई। विभागीय जांच शुरू होते ही शनिवार को एसपी शर्मा ने कार्रवाई की और दोनो को लाइन अटैच कर दिया। ज्ञात रहे फिलहाल दोनों बेरछा थाने पर पदस्थ हैं।
मक्सीऔर अवंतिपुर बड़ोदिया टीआई भी बदले-एसपी शर्माने मक्सी टीआई रमेश रघुवंशी को बेरछा थाने पर भेजा, जबकि मक्सी में फिलहाल एस.पी.एस. सेंगर को प्रभारी बनाया है। ऐसे ही अवंतिपुर बड़ोदिया टीआई डी.एस. चौहान को एसपी ने सुंदरसी थाने पर भेज दिया। अवंतिपुर बड़ोदिया थाने का प्रभार फिलहाल टी.आर. पटेल को सौंपा है।
^टीआई मिश्रा और एसआई शर्मा की विभागीय जांच शुरू हुई है और आदेशानुसार जिस पुलिस अधिकारी की विभागीय जांच होती है। उन्हें थाने पर नहीं रखा जा सकता। दोनों को लाइन अटैच कर दिया है। मक्सी और अवंतिपुर बड़ोदिया टीआई को प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया गया है। अविनाशशर्मा, एसपीशाजापुर