पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकारी सेवकों के अवकाश पर प्रतिबंध

सरकारी सेवकों के अवकाश पर प्रतिबंध

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाजापुर | विधानसभासत्र (18 फरवरी से 27 मार्च) को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर प्रमोद गुप्ता ने जिले के सभी शासकीय-अशासकीय कार्यालयों के सरकारी सेवकों के अवकाश पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रतिबंध शासकीय सेवकों की किसी भी समय आवश्यकता पड़ने को ध्यान में रखते हुए लगाया है। अपरिहार्य कारणों पर अवकाश प्राप्त करने अधिकारी कलेक्टर से अवकाश स्वीकृत कराने के बाद ही जा सकते हैं। तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विधानसभा प्रकोष्ठ के अधिकारी से अवकाश स्वीकृत कराएं।













कलेक्टर ने सभी शासकीय सेवकों एवं कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि वे विधानसभा सत्र के दौरान अवकाश में कार्यालय समय में कार्यालय खुला रखना सुनिश्चित करें। निर्देशों का उल्लंघन करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।