- Hindi News
- अब परिणाम सुधारने के लिए जिम्मेदारियां तय
अब परिणाम सुधारने के लिए जिम्मेदारियां तय
{बिंदुवार गतिविधि संचालन के लिए पत्र जारी
{लोक शिक्षण संचालनालय से निर्देश पत्र जारी
एजुकेशनरिपोर्टर | शाजापुर
10वीं-12वींबोर्ड परीक्षाओं में लोक शिक्षण संचालनालय, भोपाल की इस बार मप्र के जिला मुख्यालय स्थित उत्कृष्ट विद्यालय एवं मॉडल स्कूलों पर खास नजर हैं। इन स्कूलों का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत करने मेरिट में ज्यादा विद्यार्थियों को स्थान दिलाने के लिए विभाग ने हाल ही में एक पत्र जारी कर प्राचार्य से लेकर शिक्षकों तक की जिम्मेदारियां तय कर दी है। बिंदुवार गतिविधि से उन्हें अपनी संस्था का रिजल्ट 100 फीसदी बनाने के प्रयास करना होंगे।
निर्देश पत्र मिलने के बाद शाजापुर आगर-मालवा जिला मुख्यालयों के 2 उत्कृष्ट विद्यालयों सहित सिर्फ आगर जिले में स्थित 2 मॉडल स्कूल प्रबंधनों की सांसें भी थोड़ी फूल रही है। परिणाम गिरने पर विभागीय कार्रवाई भी हो सकती है। लोक शिक्षण सह मॉडल स्कूल आयुक्त के हस्ताक्षरित यह निर्देश पत्र 27 जनवरी को सभी जिला मुख्यालय उत्कृष्ट विद्यालय एवं संबंधित ब्लॉकों के मॉडल स्कूल प्राचार्यों के नाम जारी हुआ है। पत्र के अनुसार इन विद्यालयों में प्रतिभावन विद्यार्थियों को चयन के माध्यम से प्रवेश दिया जाता है। ऐसे में इन विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहने और ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों के मेरिट लिस्ट में आने की अपेक्षा की जाती है। इसके लिए प्राचार्यों को अपने-अपने स्तर पर बिंदुवार रणनीति बनाकर काम करने होंगे। शिक्षकों को भी साथ देना पड़ेगा।
मेरिटके लिए ये प्रयास करना होंगे- होनहारविद्यार्थियों को ज्यादा से ज्यादा मेरिट में लाने उनका चिह्नांकन करना होगा। इनके अभिभावकों से संपर्क साधकर विद्यार्थियों को और प्रोत्साहित करने का आग्रह करना। 85 प्रतिशत या अधिक अंक आने पर प्रोत्साहन योजना के बारे में बताना। प्रतिदिन इन होनहार विद्यार्थियों को भी मार्गदर्शित करना।
पालन कराया जाएगा
^लोकशिक्षण संचालनालय से इस संबंध में एक पत्र जारी हुआ है। शाजापुर, आगर-मालवा जिला मुख्यालयों के उत्कृष्ट विद्यालयों सहित दोनों मॉडल स्कूलों में उक्त निर्देश का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। प्राचार्य शिक्षक दी गई जिम्मेदारी निभाएंगे, ऐसी अपेक्षा है। थॉमसभूरिया, डीईओ
दोनों जिलों को मिलाकर संस्थाओं की स्थिति
शाजापुर,आगर-मालवा जिले में उत्कृष्ट विद्यालय- 2
मॉडलस्कूल- 2(आगर बड़ौद में)
सभीसंस्थाओं में पढ़ने वाले बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थी- 937
(स्रोत: संस्था प्रबंधन)
शिक्षकों को ये जवाबदारियां पूरी करना होगी
{छहमाही परीक्षा परिणाम के आधार पर परीक्षा में असफल रहने या खराब प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को चिह्नित करना। {ऐसे विद्यार्थियों के अभिभावकों से संपर्क करके विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता उन्नयन के प्रयास करना। {इन विद्यार्थियों की सूची प्राचार्य टेबल पर रखना। प्रतिदिन अवलोकन करना। कुछ विद्यार्थियों से प्रतिदिन पढ़ाई संबंधी चर्चा करना। {परीक्षा के दौरान ऐसे विद्यार्थियों के संपर्क में रहना। प्रत्येक पेपर वाले दिन परीक्षा समय के पूर्व बाद में विद्यार्थियों से चर्चा कर मनोबल बढ़ाना। { इन कवायदों के बाद भी प्री-बोर्ड परीक्षा में सुधार नहीं दिखने पर ऐसे विद्यार्थियों के लिए प्रत्येक विषय में आने वाले संभावित कुछ आसान प्रश्नों के उत्तर सहित कैप्सूल सामग्री उपलब्ध कराना।
प्राचार्य के लिए यह
{खराबप्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों काे चिह्नित कर विषयमान से सूची तैयार करना। {शिक्षकों को सूची अनुसार विद्यार्थी आवंटित कर उनकी गुणवत्ता उन्नयन का दायित्व सौंपना। {प्रतिदिन शिक्षकों की बैठक में प्रगति पर चर्चा कर उन्नयन का निर्णय लेना। {रेमेडियल कक्षाओं का नियमित संचालन अवलोकन।