पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांव गांव जा रहा अमला, कर रहे इलाज

गांव-गांव जा रहा अमला, कर रहे इलाज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हेल्थ रिपोर्टर | शाजापुर/मक्सी

झोंकरमें स्वाइन फ्लू के मरीज की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य महकमा और भी सक्रिय हो गया है। शनिवार को मरीज के परिजनों की जांच के बाद रविवार को भी पूरा अमला गांव में जमा रहा। परिजन पड़ोसियों के साथ गांव में सर्दी-खांसी से पीड़ित अन्य मरीजाें की भी जांच की गई।

ज्ञात रहे पिछले 19 दिनों से इंदौर के बॉम्बे हास्पिटल में वेंटिलेटर पर उपचार ले रहे झोंकर निवासी एक मरीज की जांच रिपोर्ट में शनिवार को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो गई। गांव के एक अन्य मरीज को भी संदिग्ध की श्रेणी में रखा गया है। इसके अलावा बेरछा सुसनेर क्षेत्र की एक महिला को भी संदिग्ध माना गया है। इनकी जांच रिपोर्ट अब तक नहीं आई है। टुंगनी निवासी महिला भी संदिग्ध मरीज रहते हुए दम तोड़ चुकी है। सेंपल खराब होने के कारण जबलपुर लैब से उसकी जांच नहीं हो सकी। एक के बाद एक रहे स्वाइन फ्लू के मामलों को देख स्वास्थ्य महकमे ने अपनी तैयारी को और पुख्ता कर लिया है। बीमारी का संक्रमण रोकने के लिए रविवार को जिले के नोडल अधिकारी डॉ. आलोक सक्सेना और झोंकर स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. आशीष सक्सेना की टीम ने गांव-गांव घुमकर मरीजाें का इलाज किया और सर्दी-खांसी के मरीजों की जांच की। हालांकि परिजनों और पड़ोसियों में इस प्रकार के कोई लक्षण नहीं मिले हैं।

इनकीरिपोर्ट आना बाकी- {झोंकरके एक अन्य मरीज की रिपोर्ट आना बाकी है। उसका उज्जैन के अस्पताल में उपचार चल रहा है।

{सुसनेर के माणा निवासी महिला मरीज की जांच रिपोर्ट भी अब तक नहीं आई है।

दोकी रिपोर्ट निगेटिव, एक की पॉजीटिव- जिलेके तीन संदिग्ध मरीजों की अब तक जबलपुर लैब से चुकी है। इसमें झाेंकर निवासी एक मरीज की की रिपोर्ट पॉजीटिव है। जबकि लाहोरी की महिला और बरनावद के एक पुरुष मरीज की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।

परिजनोंने लगाया आरोप- इंदौरके बॉम्बे हाॅस्पिटल में स्वाइन फ्लू के उपचाररत झाेंकर निवासी मरीज के परिजनों ने स्वास्थ्य अधिकारियों पर गलत जानकारी देने का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक मरीज अब भी वेंटिलेटर पर है। शरीर में बिलकुल चेतना नहीं है। बावजूद जिले के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उसकी हालत में सुधार होने की बात कर रहे हैं। अधिकारियों को बीमारी और बीमारी से पीड़ित मरीजों की वास्तविक स्थिति बताना चाहिए।

बीमारी के लक्षण

{सर्दी-खांसीऔर गले में इंफेक्शन। {हल्का बुखार आना। {शरीर और सिर में दर्द होना। {उल्टी-दस्त होना इसके प्रारंभिक लक्षण हैं।

^झोंकर निवासी मरीज को स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद से गांव झोंकर में टीम की पूरी निगरानी है। शनिवार को परिजनों के बाद रविवार को पड़ोसियों की जांच की गई है। डॉ.अनुसुइया गवली, सीएमएचओ, शाजापुर

स्वाइन फ्लू